
सांप को नन्हीं बच्ची ने किया KISS, बेड पर भी साथ में सांप को सुलाया!
AajTak
सांपों के साथ लगाव रखने वाली एक छोटी बच्ची के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बच्ची के इंस्टाग्राम पर 52 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वीडियोज में लड़की, सांपों के साथ अठखेलियां करती हुई दिखती हैं. एक वीडियो में वह सांप को किस भी करती है. वहीं, सांप के साथ वह सोती भी नजर आती है.
इंस्टाग्राम पर एक छोटी बच्ची का सांपों संग खेलते हुए वीडियोज वायरल हो रहे हैं. सांपों के साथ इस मासूम बच्ची के वीडियोज देखकर कुछ लोगों को तो झटका भी लगा.
वीडियो में बच्ची सांप को पकड़कर घुमा रही है. वहींं एक अन्य वीडियो में वह सांप को KISS करती नजर आती है. वह सांप के साथ सोती भी दिखती है.
इस बच्ची का नाम एरियाना (Ariana) है. इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, एरियाना सांपों के काफी लगाव रखती है.
उसके 52 हजार से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. एरियाना के कई वीडियो सिहरन पैदा करने वाले हैं. पहली बार अगर कोई देखे तो यकीन ही नहीं कर सकता कि इतनी छोटी बच्ची सांपों के साथ फ्रेंडली होकर कैसे खेल सकती है?
एक वीडियो में वह कार्पेट पर अजगर के साथ खेलती दिख रही है. एरियाना ने इस वीडियो में अजगर को पकड़ा है. अजगर बेड के नीचे जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह लगातार उसे खींच रही हैं. इस वीडियो का कैप्शन है- लग रहा है वह सोना चाहती है.
एक हालिया वीडियो में हरे रंग का सांप एरियाना के गले में लिपटा हुआ दिख रहा है. इसमें सांप का मुंह एकदम उसके चेहरे के सामने हैं. लेकिन, एरियाना के चेहरे पर डर नहीं दिख रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










