
सांप का सिर चूमा और उतार दी केंचुली, शख्स का दिल दहलाने वाला VIDEO वायरल
AajTak
एक शख्स ने सांप के साथ जो किया वह डरा देने वाला है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इसके वीडियो में शख्स पहले एक सांप के सिर पर चूम रहा है. साथ ही वह हाथों से उसकी केचुली उतार रहा है.
सांप एक ऐसा खतरनाक जीव है कि वह सामने आ जाए तो लोग सबसे पहले भागने या उसे मार डालने का ही विचार करते हैं. लेकिन कुछ लोगों को सांप पकड़ने में भी डर नहीं लगता. हाल में एक शख्स ने सांप के साथ जो किया वह डरा देने वाला है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इसके वीडियो में शख्स पहले एक सांप के सिर पर चूम रहा है.
इतना ही नहीं बल्कि शख्स की हिम्मत इतनी है कि वह अपने हाथों से सांप की केचुली (पुराना त्वचा) को उतार रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @therealtarzann पर शेयर किए गए इस वीडियो में सांप इस सब के बीच पूरी तरह शांत है और बीच- बीच में अपनी जुबान निकाल रहा है. इसके कैप्शन में मजे लेते हुए लिखा गया है- अपना क्रिसमस गिफ्ट खोल रहा हूं.
इस वीडियो पर 16 लाख व्यूज आ चुके हैं और लोग इसपर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं. शख्स सांप को धीरे से पकड़ता है और उसके मुंह से शुरू करके उसके शरीर की खाल उतारता है. एक प्वाइंट, सांप आदमी के हाथ से छूट जाता है. इस सब से पहले वह जानलेवा दिखने वाले सांप के सिर पर चुंबन करता है. अंत में सांप और आदमी एक-दूसरे का सामना करते नजर आते हैं.
इस वीडियो ने कई इंस्टाग्राम यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट, "मुझे ऐसा क्यों लगता है कि जो लोग जंगली जानवरों के साथ खेलते हैं, वे एक दिन उन्हीं जंगली जानवरों के कारण अपनी जान गंवा देंगे? इन्हें खास कारण से जानलेवा कहा जाता है और इसके साथ घरेलू जानवर की तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए." एक यूजर ने लिखा- हद करते हो, क्यों मौत का खेल खेल रहे हो.
बता दें कि सांप विभिन्न कारणों से अपनी त्वचा उतार देते हैं, जिसे मोल्टिंग या एक्स्डिसिस कहा जाता है. जैसे-जैसे साँप बड़े होते हैं, उनकी त्वचा कठोर और कम लचीली हो जाती है. शेडिंग से उन्हें अपने बढ़ते आकार को समायोजित करने में आसानी होती है. इसके अतिरिक्त, यह सेल्ट के रिफॉर्मेशन में मदद करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











