
सांप और मॉनिटर लिजार्ड को अकेले पकड़ती है यह महिला, Video देखकर लोग हैरान!
AajTak
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एनिमल रेस्क्यूअर अजीता पांडे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वह बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मॉनिटर लिजार्ड को पकडती नजर आ रही हैं.यह घटना तब हुई जब अजीता को सूचना मिली कि एक मॉनिटर लिजार्ड गलती से घर के पानी के टैंक में गिर गया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एनिमल रेस्क्यूअर अजीता पांडे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वह बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मॉनिटर लिजार्ड को पकडती नजर आ रही हैं.
पानी के टैंक में गिरा था लिजार्ड यह घटना तब हुई जब अजीता को सूचना मिली कि एक मॉनिटर लिज़ार्ड गलती से घर के पानी के टैंक में गिर गया है. अजीता तुरंत मौके पर पहुंचीं और एक छड़ी की मदद से उसे पकड़ने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने लिजार्ड की पूंछ को अपने नंगे हाथों से थाम लिया.
लिजार्ड ने किया हमला, लेकिन नहीं डरीं अजीता बचाव के दौरान लिजार्ड ने दो बार उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन अजीता शांत रहीं और बहादुरी से बचाव पूरा किया. उनकी इस हिम्मत ने लोगों को हैरान कर दिया.
देखें वीडियो
पहले भी हो चुका है वीडियो वायरल यह पहली बार नहीं है जब अजीता का कोई वीडियो वायरल हुआ हो. इससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक ऑफिस में फाइलों के बीच छिपे खतरनाक सांपों को पकड़ रही थीं. वह इतनी निडरता से काम कर रही थीं कि किसी को एहसास भी नहीं हुआ कि वह सांप कितना खतरनाक हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










