
सांड की टक्कर से सड़क पर गिरा बुजुर्ग, सिर कुचलते हुए निकल गई बस, देखिए Video
AajTak
बुजुर्ग की मौत का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. पैदल जा रहे बुजुर्ग को पीछे से आवारा सांड ने टक्कर मारी थी. इससे बुजुर्ग सड़क पर गिर गया. इसी दौरान वहां से गुजर रही बस बुजुर्ग के सिर को कुचलते हुए निकल जाती है. हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के डोंबिवली (Dombivli) में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत का वीडियो सामने आया है. जिस समय यह घटना हुई उस दौरान सड़क पर कई लोग मौजूद थे. मगर, किसी ने भी घटना होते हुए नहीं देखी. बाद में बुजुर्ग की सिर कुचली लाश सड़क पर पड़ी देखकर लोगों की रूह कांप गई. मरने वाले बुजुर्ग व्यक्ति का नाम शिवराम धोत्रे है.
दरअसल, मंगलवार शाम को 68 साल के शिवराम धोत्रे पैदल दत्तनगर परिसर में किसी काम से जा रहे थे. सड़क पर जाते शिवराम के पीछे आवारा सांड भी चल रहा था. इसी दौरान शिवराम के पास से एक बस गुजरती है.
घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि बस के आने के कुछ पल पहले ही आवारा सांड शिवराम को पीछे से टक्कर मारता है. सांड की टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर अपनी दाईं ओर गिरते हैं. इतने में ही उनके करीब से गुजर रही बस के पहिए बुजुर्ग के सिर से ऊपर से निकल जाते हैं.
देखें वीडियो...
किसी को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना से ऐसा लग रहा है कि उस दौरान किसी को कुछ पता ही नहीं चला. दरअसल, आवारा सांड जिस समय बुजुर्ग को टक्कर मार रहा था, उसी वक्त बस वहां से गुजरती है. इसलिए सड़क की दूसरी तरफ मौजूद लोगों को घटना का पता ही नहीं चलता.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









