
सहेलियों के साथ ट्रिप पर गई महिला, होटल में हुआ ऐसा, आते ही पति को दिया तलाक
AajTak
परिवार से ब्रेक लेकर ऑल गर्ल्स ट्रिप पर गई लिवरपूल की स्टेफ़नी हैनसन नाम की महिला को अचानक अपनी शादी का ख्याल आया और सब बदल गया. उसने ट्रिप से वापस लौटते ही अपने पति को तलाक दे दिया.
पति पत्नी में किसी विवाद के चलते कई बार बात इतनी अधिक बढ़ जाती है कि मामला तलाक तक पहुंच जाता है. घर चलाने को लेकर सोच में अंतर या फिर कई बार दोनों में से एक की ओर से धोखेबाजी भी रिश्ते में दरार का बड़ा कारण बनती है.लेकिन हाल में एक महिला को ऐसे कारण से अपने पति को तलाक देने का ख्याल आया जो थोड़ा अजीब है.
परिवार से ब्रेक लेकर ऑल गर्ल्स ट्रिप पर गई लिवरपूल की स्टेफ़नी हैनसन नाम की महिला को अचानक अपनी शादी का ख्याल आया और सब बदल गया. मई 2022 में केफालोनिया, ग्रीस में अपने 40वें जन्मदिन पर छुट्टियां मनाने गई स्टेफनी ने अपने दो दोस्तों के साथ खूब इंज्वाय किया. ट्रिप पर जब वह रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव से दूर थी तो उसे एहसास हुआ कि अब उसकी अपने पति के साथ रहने की कोई इच्छा नहीं है. चार बच्चों की मां को एहसास हुआ कि वह कितनी दुखी हो गई थी, और जैसे ही वह वापस लौटी, उसने अपने पति से कहा कि सब कुछ खत्म हो गया है. स्टेफनी ने कहा कि ट्रिप पर उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती थी, लेकिन उसे अपनी पति की याद कभी नहीं आई थी. इसके अलावा, उसे यह भी एहसास हुआ कि वह अपने आप में कितनी दुखी थी. स्टेफ़नी ने कहा कि वह अब स्वस्थ रहने और जीवन का नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार है.
जैसे ही वह यूके वापस पहुंची, उसने अपने पति को बताया कि वह उसे तलाक देना चाहती है. स्टेफ़नी ने उस समय कहा था- मुझे याद है जब मैं दूर थी तो मुझे बच्चों की कितनी याद आती थई, लेकिन तुम्हारी बिलकुल भी याद नहीं आई.
पूल के किनारे आराम करते हुए और अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए स्टेफ़नी इस नतीजे पर पहुँची कि वह अब अपने पति से प्यार नहीं करती. स्टेफ़नी ने कहा- मैं लड़कियों के साथ सबसे अच्छा समय बिता रही थी, और अपने पति के पास घर वापस नहीं जाना चाहती थी. मुझे होटल रहते हुए समझ आ गया था कि मैं अपनी शादी में लंबे समय से दुखी थी.
फ़्लेबोटोमिस्ट के रूप में काम कर रहीं स्टेफनी ने कहा- 'अपने पूर्व पति को छोड़ने के बाद, अगली चीज़ जो मुझे करने की ज़रूरत थी वह थी अपना वजन कम करना. छुट्टियों की तस्वीरों से मुझे पता चला कि मैं कितनी भयानक मोटी हो चुकी थी, इसलिए मैंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया घर पर रहकर अच्छा डाइट प्लान फॉलो किया. शुरुआत में यह कठिन था, लेकिन नए सिरे से अकेले रहने की प्रेरणा ने मुझे हिम्मत दी.'
इसके कुछ समय बाद स्टेफनी डेविड बाल्डविन नाम के व्यक्ति से मिली और उसे डेट करने लगी,स्टेफनी ने कहा- वह मुझसे वैसे ही प्यार करता था जैसे मैं थी. अगर में छुट्टियों पर नहीं गई होती तो गलत इंसान के साथ फंसी रहती.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










