
सहकारी यूनिवर्सिटी त्रिभुवन पटेल के नाम पर क्यों? अमित शाह ने लोकसभा में बताया
AajTak
त्रिभुवन सहकारिता यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल लोकसभा से पारित हो गया है. इस बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ये भी बताया कि यूनिवर्सिटी की स्थापना त्रिभुवन पटेल के नाम पर ही क्यों की जा रही है.
त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल लोकसभा से पारित हो गया है. लोकसभा ने चर्चा और सहकारिता मंत्री अमित शाह के जवाब के बाद कुछ संशोधनों के साथ इस बिल को ध्वनिमत से पारित कर दिया. इस बिल पर चर्चा के दौरान नाम को लेकर कई सदस्यों ने सवाल उठाए. मतदान के समय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने यूनिवर्सिटी का नाम त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की जगह राष्ट्रीय सहकारिता विश्वविद्यालय रखने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव भी मूव किया. उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन में कई चेहरों ने बड़ा काम किया है और सहकारिता मंत्री ने अपने जवाब में एक बार भी वर्गीज कुरियन का नाम नहीं लिया.
सौगत रॉय के इस प्रस्ताव पर खड़े हुए अमित शाह ने बताया कि क्यों इस य अपनी सीट पर खड़े हुए अमित शाह ने विस्तार से बताया कि क्यों इस यूनिवर्सिटी का नाम त्रिभुवन भाई पटेल के नाम पर रखा जा रहा है. अमित शाह ने कहा कि कई सदस्यों ने कुरियन साहब का नाम लिया है. इनको मालूम भी नहीं होगा कि कुरियन साहब का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है और गुजरात सरकार इसे मना रही है. उन्होंने कहा कि अमूल की स्थापना त्रिभुवन भाई पटेल ने की थी. कुरियन साहब को अमूल में जॉब देने का काम त्रिभुवन पटेल ने किया था.
अमित शाह ने ये भी कहा कि कुरियन साहब को दुग्ध उत्पादन पर अध्ययन के लिए डेनमार्क भेजने का काम त्रिभुवन पटेल ने किया था इसलिए यूनिवर्सिटी का नाम उनके नाम पर होगा. इस पर विपक्ष की ओर से किसी नेता ने कुछ टिप्पणी की जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि कुरियन साहब का योगदान है और इसीलिए हमारी सरकार उनका शताब्दी वर्ष मना रही है. कांग्रेस की कोई सरकार नहीं मना रही है. अमित शाह ने ये भी कहा कि इस यूनिवर्सिटी का नाम हमने अपने किसी नेता के नाम पर नाम नहीं रखा है. त्रिभुवन पटेल भी कांग्रेस के ही नेता थे. उनके नाम का विरोध शायद इसलिए हो रहा है क्योंकि वे नेहरू-गांधी परिवार के नहीं थे.
यह भी पढ़ें: 'अब सिर्फ पश्चिम बंगाल बचा है, चुनाव बाद वहां भी कमल खिलेगा', लोकसभा में बोले अमित शाह
इससे पहले, त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि त्रिभुवन भाई पटेल वह व्यक्ति हैं जिनकी अगुवाई में 250 लीटर से शुरू हुआ सफर आज अमूल के रूप में हमारे सामने है. अमित शाह ने अमूल की नींव पड़ने का किस्सा भी सदन में सुनाया और अमूल के टर्नओवर की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने इस सहकारी यूनिवर्सिटी का नाम त्रिभुवन भाई पटेल के नाम पर कर उनको बहुत बड़ी श्रद्धांजलि देने का काम किया है.
यह भी पढ़ें: 'ओला-उबर जैसा सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म जल्द...', लोकसभा में बोले अमित शाह

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








