
सस्ते में मिल रहा ये आलीशान घर और बड़ा गार्डन, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है सौदा
AajTak
वेल्स के रोंडाडा सिनॉन टैफ में इन दिनों एक खास प्रॉपर्टी खूब चर्चा में है. ये बहुत बड़ी प्रॉपर्टी बहुत अधिक सस्ते में मिलने के चलते सुर्खियां बटोर रही है लेकिन इसे बेचने वालों का कहना है कि इसे कमजोर दिल वाले कृप्या न खरीदें.
आज के समय में किसी भी जगह पर प्रॉपर्टी या घर खरीदना इतना महंगा है कि इसमें लोगों की जिंदगीभर की सेविंग लग जाती है. वहीं अगर गलती से कहीं कोई प्रॉपर्टी जरूरत से ज्यादा सस्ती मिल जाए तो संदेह तो होता है. वेल्स के रोंडाडा सिनॉन टैफ में इन दिनों एक खास प्रॉपर्टी खूब चर्चा में है.
कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है सौदा
ये एक विशाल चर्च है जिसके आस पास बड़ा कैंपस है . हैरानी की बात है कि यह पुराना चर्च घर बनाने के लिए केवल £69000 (केवल 69 लाख रुपये) में बेचा जा रहा है. चर्च की कीमत खरीदारों को बहुत सस्ती लग सकती हैं, लेकिन यहां कुछ ऐसा है कि यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. यह उन लोगों के लिए है जो निडर हों और इस जगह से घबराएं नहीं.
क्यों डरावनी है प्रॉपर्टी?
वेल्स के रोंडाडा सिनॉन टैफ में इस चर्च में एक डरावनी बात ये है कि यह एक कब्रिस्तान से घिरा हुआ है. यह संपत्ति न्यूपोर्ट स्थित पॉल फॉश ऑक्शन द्वारा ऑनलाइन बेची जा रही है, जिसने पुष्टि की है कि कब्रिस्तान का एरिया भी कीमत में शामिल है.
4 कारों की पार्किंग और वॉकिंग डिस्टेंस पर स्टेशन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










