
सस्ते में खरीद सकते हैं iPhone 16 सीरीज और MacBook, विजय सेल्स में मिल रहा बंपर ऑफर
AajTak
Apple Days Sale: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Apple Days Sale का फायदा उठा सकते हैं. विजय सेल्स पर ऐपल डेज सेल का ऐलान हो गया है. 29 दिसंबर से शुरू हुई सेल 5 जनवरी तक चलेगी. सेल से आप iPhone 16 सीरीज, मैकबुक एयर और दूसरे ऐपल प्रोडक्ट्स को आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Vijay Sales ने ऐपल डेज सेल का ऐलान कर दिया है. 29 दिसंबर से शुरू हो रही ऐपल डेज सेल 5 जनवरी 2025 तक चलेगी. ईयर एंड सेल के तहत विजय सेल्स iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और एयरपॉड्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है.
सेल के तहत ICICI Bank, SBI और कोटक बैंक कार्ड पर 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. ये डिस्काउंट ऐपल प्रोडक्ट्स की खरीद पर मिल रहा है. इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज बोनस भी दे रही है.
क्लीयरेंस सेल के तहत स्टोर पर ओपन बॉक्स यूनिट्स भी बेची जा रही हैं. दरअसल, विजय सेल्स में जो यूनिट्स डिस्प्ले के लिए रखी होती हैं, कंपनी उन्हें कम कीमत पर बेच रही है. इसका फायदा उठाकर आप 32,900 रुपये की कीमत पर iPhone 13 खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हार्ट रेट और बुखार की जानकारी देंगे इयरबड्स, Apple कर रहा बड़ी तैयारी
इसके अलावा MacBook Air M3 13 को आप 79,900 रुपये में खरीद सकते हैं. विजय सेल्स से आप Apple Watch Series 8 को 19,999 रुपये, 9th Gen iPad को 23,990 रुपये और AirPods 3rd Gen को 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं. ये सभी मॉडल ओपन बॉक्स प्रोडक्ट्स के तहत बेचे जा रहे हैं.
iPhone 16 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,06,900 रुपये की कीमत पर मिल रहा है. इस हैंडसेट का ओरिजनल प्राइस 1,19,900 रुपये है. स्मार्टफोन पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन को 1,03,900 रुपये में खरीद पाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










