
सस्ते एंड्रॉयड फोन में मिलेगा iPhone जैसा फीचर, Google की बड़ी तैयारी
AajTak
Android New Features: स्मार्टफोन मार्केट में एंड्रॉयड यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है. लो बजट से लेकर प्रीमियम बजट तक की कैटेगरी में आपको इसका ऑप्शन मिलता है. ऐसे में Google का कोई भी फीचर बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचा सकता है. कंपनी जल्द ही Android यूजर्स को iPhone की तरह फेसटाइम जैसा एक फीचर दे सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Google एंड्रॉयड और Apple का iOS, स्मार्टफोन मार्केट में इन दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच अब मुकाबला रह गया है. ऐसे में दोनों एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक दूसरे के फीचर्स को कॉपी करते रहते हैं. हालांकि, Google अगर किसी फीचर को रिलीज करता है, जो उसका एक्सेस बजट फोन रखने वालों को भी मिलता है.
वहीं Apple के तमाम फीचर्स को यूज करने के लिए कंज्यूमर्स को अच्छी-खासी रकम खर्च करनी होती है. ऐसा ही एक फीचर जो iPhone में मिलता है, जल्द ही Android पर आ सकता है. कंपनी अपने वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म Google Meet को लेकर कुछ खास प्लान कर रही है.
गूगल ने इस फीचर की शुरुआत बिजनेस फोकस्ड टूल के रूप में की थी. मगर अब कंपनी इसे 1-टू-1 वीडियो कॉल टूल के तौर पर पॉपुलर करना चाहती है. इसके लिए कंपनी एक नया फीचर जोड़ रही है. इस फीचर को बीटा वर्जन पर स्पॉट किया गया है. दरअसल, कंपनी रेगुलर फोन कॉल के साथ ही वीडियो कॉल का ऑप्शन जोड़ रही है.
यह भी पढ़ें: शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप प्ले स्टोर से हुए रिमूव, Google का बड़ा एक्शन
वैसे तो ये ऑप्शन पहले भी मिलता था, लेकिन कंपनी इसे आसान और विजिबल बना रही है. ऐसा ही कुछ Apple iPhone में मिलता है. हम बात कर रहे हैं FaceTime फीचर की, जिसका इस्तेमाल यूजर्स सीधे डायलर्स से कर सकते हैं. ऐसा ही एक्सपीरियंस अब एंड्रॉयड यूजर्स को भी मिलेगा.
ये फीचर नए Video Call चिप के रूप में नजर आएगा. हालांकि, ये फीचर आपको Google Phone Dialer पर मिलेगा. इस फीचर पर टैप करके आप गूगल मीट वीडियो कॉल से जुड़ सकते हैं. अगर कॉल रिसीव करने वाले के पास गूगल मीट ऐप नहीं है, तो उस चिप पर क्लिक करने पर आपके सामने एक मैसेज प्रॉम्प्ट होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










