सस्ता Pixel 10a लॉन्च, भारत में बस इतनी है कीमत, ऐसे मिलेगा 3 हजार रुपये का डिस्काउंट
AajTak
Pixel 10a स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. यह हैंडसेट भारत समेत ग्लोबल में हुआ है और इसकी पहली सेल 6 मार्च को होगी. इसके साथ 3 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा, जिसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का यूज करना होगा.
Google ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Pixel 10a है. यह स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है. यह Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसकी शुरुआती कीमम 49,999 रुपये है. इसमें डुअल रियर कैमरा और कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं.
Pixel 10a का प्री ऑर्डर शुरू हो चुका है और इसकी पहली सेल 6 मार्च 2026 को होगी. यह हैंडसेट चार कलर वेरिएंट में आता है, जो Lavender, Obsidian, Fog और Berry हैं.
मिल रहा है 3 हजार रुपये का कैशबैक
लॉन्च ऑफर के तहत गूगल के इस हैंडसेट पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, यह ऑफर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मिलेगा. साथ ही 24 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









