
ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, बेटी के सामने दिया वारदात को अंजाम
AajTak
यूपी के पीलीभीत में ससुर ने बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी ने इस वारदात को बहू की बेटी के सामने अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि मृतका के पति की मौत हो गई थी, इसके बाद ससुरालीजनों ने दहेज में मिली बाइक को बेच दिया था. इसी को लेकर विवाद चल रहा था. मृतका ने पुलिस से शिकायत कर खुद की जान का खतरा भी बताया था.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर बहू की हत्या कर दी. मृतका का ससुर से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. एक दिन पहले महिला ने पुलिस से शिकायत भी की थी. बताया जा रहा है कि आज मृतका का उसके देवर और ससुर से बंटवारे को लेकर समझौता होना था, लेकिन इससे पहले ही ये वारदात हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, ममता देवी नाम की महिला के पति दिनेश की 7 महीने पहले मौत हो गई थी. इसके बाद से ममता का ससुर और देवर के साथ संपत्ति और बाइक को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते कई बार पुलिस गांव भी पहुंची.
ममता काफी समय तक अपने मायके में रही. लोगों के समझाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला और बच्चों को घर ले आए. इसके बाद खर्च के लिए उसे 1 हजार रुपए महीना देने की बात कही गई थी. महिला का आरोप है कि पति की मौत के 3 माह बाद ससुरालियों ने बाइक बेच दी थी. इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी.
पुलिस ने फैसला कराने की कही थी बात
आरोप है कि दो माह से ममता का ससुर उसे खर्च नहीं दे रहा था. उसने शुक्रवार को पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी और कहा था कि उसे जान का खतरा है. इसके बाद पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच फैसला कराने की बात कही थी.
शनिवार को महिला के ससुर छोटे लाल ने अपने दूसरे बेटे और बहू के साथ मिलकर ममता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. महिला के तीन बच्चे हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सास, देवर व देवरानी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








