
सवा लाख लीटर पानी बहाया और फूंक डाली 60 हजार की बिजली, इस कपल ने क्यों किया ऐसा?
AajTak
एक कपल ने एक वेकेशन रेंटल कंपनी से छोटी सी बात का बड़ा बदला ले लिया. दरअसल, कपल ने कंपनी के जरिए दक्षिण कोरिया में 25 दिनों के लिए एक विला रेंट पर लिया था और सारे पैसे भी भर दिए थे. बाद में जब उन्होंने बुकिंग कैंसिल करने को कहा तो कंपनी ने मना कर दिया. बस इसी बात से भड़के कपल ने विला में आकर स्टे तो किया लेकिन इस दौरान पानी, बिजली और गैस का इतना खर्च कर डाला कि कंपनी को लेने को देने पड़ गए.
कुछ लोग जरा सी बात या विवाद में इतना भयानक बदला लेते हैं जो कई बार सोच से परे होता है. हाल में दक्षिण कोरिया में भी ऐसा ही मामला सामने आया. दरअसल, चीन के एक कपल ने होटल और होमस्टे प्रोवाइड करने वाली एक वेकेशन रेंटल कंपनी के जरिए दक्षिण कोरिया के सियोल में एक विला की बुकिंग कराई. 25 दिन के इस ट्रिप के लिए उन्होंने बुकिंग के पूरे पैसे भी दे दिए. तभी उन्हें मालूम हुआ कि उनका विला शहर से दूर है. ऐसे में उन्होंने बुकिंग कैंसिल करनी चाही लेकिन कंपनी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. नतीजा ये हुआ कि कपल विला में रहने तो आया लेकिन उसने 25 दिनों के स्टे में वहां जो किया उससे कंपनी को लेने के देने पड़ गए.
'25 दिनों तक ऑन रखा पानी, बिजली और गैस टैप'
दरअसल, इस कपल ने कंपनी वालों से बदला लेने के लिए अपने स्टे के दौरान पूरे समय बाथरूम के सारे नल खुले रखे. साथ ही जरूरत से बहुत अधिक बिजली यूज की. ली नाम के होस्ट ने बताया कि विला आने से पहले कपल ने फोन करके पूछा था कि क्या विला में सेक्योरिटी कैमरा हैं या नहीं और अगर हैं तो कहां - कहां पर? हमने बताया कि कैमरे नहीं हैं. इसके बाद वे विला में आए और लगातार 25 दिनों तक पानी और बिजली को 24 घंटे ऑन रखा.
गैस कंपनी ने फोन करके कहा- लीकेज है क्या?
ली ने बताया के वे लोग पूरे समय दक्षिण कोरिया में ट्रैवल करते रहे. वे 25 दिनों में मुश्किल से 5 बार ही विला आए और हर बार सिर्फ 5 मिनट रुके और चले गए. उन्होंने आगे कहा- हमें मामले और नुकसान की जानकारी तब हुई जब कपल विला से चेकआउट कर गया और गैस कंपनी ने हमें बहुत अधिक गैस यूसेज को लेकर फोन किया. कंपनी ने कहा- कहीं आपके यहां कोई लीकेज तो नहीं है?
बहा दिया था 126,000 लीटर पानी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










