
'सलीम कुत्ता के साथ बीजेपी नेता गिरीश महाजन के संबंध, जांच करे सरकार,' विपक्ष ने सदन में काटा हंगामा
AajTak
1993 बम विस्फोट के आरोपी दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम कुत्ता को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार गरम है. पहले बीजेपी विधायक नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता सुधाकर बडगुजर पर गंभीर आरोप लगाए और सलीम कुत्ता के साथ पार्टी किए जाने का दावा करते हुए वीडियो शेयर किया था. अब शिवसेना (यूबीटी) ने भी पलटवार किया है और बीजेपी सरकार में मंत्री गिरीश महाजन की तस्वीर शेयर करते हुए गिरीश महाजन से लिंक होने का दावा किया है.
गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी और 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दोषी सलीम कुट्टा के साथ पार्टी किए जाने का मामला गरमा गया है. बीजेपी-शिंदे सरकार में मंत्री गिरीश महाजन के साथ सलीम कुत्ता के कथित लिंक को लेकर सोमवार को विधान परिषद में भारी हंगामा देखने को मिला. शिवसेना (यूबीटी) नेता और विपक्षी नेता अंबादास दानवे, अनिल परब ने सदन में गिरीश महाजन का नाम लिया और सरकार से मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा. विपक्षी नेताओं ने इस मामले में एसआईटी जांच की मांग की.
बता दें कि पिछले सप्ताह बीजेपी विधायक नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि शिवसेना (यूबीटी) नेता और नासिक के महानगर प्रमुख सुधाकर बडगुजर के सलीम कुत्ता के साथ संबंध हैं और उन्होंने बडगुजर और सलीम कुत्ता को एक पार्टी में इंजॉय करने का एक वीडियो शेयर किया था. बाद में राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई. यहां तक कि नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने भी सुधाकर बडगुजर से पूछताछ की.
'एनसीपी ने राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया था'
हालांकि, बडगुजर ने सलीम कुत्ता के साथ अपने संबंधों के सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वो वीडियो मनगढ़ंत है. शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) गुट ने आरोप लगाया कि यह जांच राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है. उसके बाद अब सलीम कुत्ता के साथ बीजेपी सरकार में मंत्री गिरीश महाजन की तस्वीर शेयर की. विपक्ष ने सरकार से मंत्री महाजन और सलीम कुत्ता के बीच संबंधों की जांच करने के लिए कहा है.
'उद्धव गुट और एनसीपी ने किया हंगामा'
स्पीकर नीलम गोरे ने इस मुद्दे पर चर्चा से इनकार कर दिया. उन्होंने विपक्ष से सदन में किसी भी सदस्य या मंत्री का नाम नहीं लेने की भी हिदायत दी. लेकिन शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) गुट के सदस्यों ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया. अंत में स्पीकर ने सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









