
सलमान पर निशाना, गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग... मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
AajTak
मुंबई पुलिस ने बताया कि इस केस में पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है, जो इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. साथ ही पुलिस उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने पर भी विचार कर रही है.
Galaxy Apartment Firing Case: मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बीती 14 अप्रैल को गोलीबारी की गई थी. इस हमले के पीछे जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया है. जिसके चलते अब अनमोल बिश्नोई के खिलाफ शुक्रवार को लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है.
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि इस केस में पुलिस जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है, जो इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. साथ ही पुलिस उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने पर भी विचार कर रही है.
फायरिंग का मास्टरमाइंड है अनमोल बिश्नोई दरअसल, सलमान खान के घर फायरिंग होने के बाद लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में उसकी संलिप्तता भी सामने आई है. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एलओसी जारी की है. अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है.
लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और अमेरिका में उसका आना जाना लगा रहता है. हालांकि, जिस फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका आईपी एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया है.
दोनों शूटर और हथियार सप्लायर गिरफ्तार आपको बता दें कि इस हाई प्रोफाइल मामले में बिहार के रहने वाले शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही इन दोनों को हथियार सप्लाई करने वाले सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों ने ही 15 मार्च के दिन विक्की और सागर को दो देशी पिस्तौल और कारतूस मुहैया कराई थीं.
पुलिस के अनुसार, सोनू बिश्नोई और अनुज थापन पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई के मूल निवास के करीब फाजिल्का के रहने वाले हैं. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई के साथ ये दोनों भी आरोपी थे.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











