
सलमान खान के घर फायरिंग के लिए सप्लाई किए थे हथियार, पंजाब से पकड़े गए लॉरेंस गैंग के दो सप्लायर
AajTak
इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीम जांच में जुटी हैं. इसी के चलते एक टीम इनपुट मिलने के बाद पंजाब गई थी. जहां से फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Galaxy Apartment Firing: सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग किए जाने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात की तापी नदी से दो पिस्टल बरामद करने के बाद अब शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. हथियार तस्करों की गिरफ्तारी पंजाब से की गई है.
इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीम जांच में जुटी हैं. इसी के चलते एक टीम इनपुट मिलने के बाद पंजाब गई थी. जहां से फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े दोनों हथियार तस्करों की शिनाख्त कर ली गई है. जिसमें से एक की पहचान 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र के तौर पर हुई है, जो खेती करता है और अपनी किराने की दुकान भी चलाता है. जबकि दूसरे आरोपी की पहचान 32 साल के अनुज थापन के रूप में हुई है. वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है. दोनो आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे.
आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. क्राइम ब्रांच का दावा है कि यह वही हथियार हैं, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया था.
हथियार को आगे के विश्लेषण के लिए एफएसएल के बैलिस्टिक विभाग को भेजा जाएगा. दोनों शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल के मुताबिक उन्होंने गोलीबारी को अंजाम देने के बाद हथियार और गोलियां सूरत में तापी नदी में फेंक दी थीं. आइए आपको बताते हैं कि सूरत की तापी में क्राइम ब्रांच मुंबई के तलाशी अभियान के दौरान क्या-क्या मिला.
1. पिस्टल: 2 2. मैगजीन: 3 3. जिंदा कारतूस: 13

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







