
सलमान के पास दिखा नया स्मार्टफोन, क्या ये 108MP वाला Realme 8 Pro है
AajTak
सलमान खान इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर हैं और Realme 6 और 7 सीरीज का भी प्रमोशन वो कर चुके हैं. ऐसे में पूरी संभावना है कि ये Realme 8 सीरीज का ही कोई फोन हो. ये Pro या स्टैंडर्ड कोई भी वर्जन हो सकता है.
ऐसा लग रहा है कि Realme 8 सीरीज को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने गुरुवार को एक टीजर इमेज जारी कर बताया कि जल्द ही 108MP कैमरे वाला फोन लॉन्च किया जाएगा. इमेज में स्क्वायर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल भी नजर आ रहा है. कैप्शन में लिखा 'इनफिनाइट लीप विद 8'. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां रियलमी 8 सीरीज की ही बात की जा रही होगी. इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक अननोन रियलमी स्मार्टफोन को पकड़े हुए स्पॉट किया गया है. रियलमी ने भारत में हाल ही में अपनी Realme X7 सीरीज और Narzo 30 सीरीज को लॉन्च किया है. लेकिन अब लग रहा है कि कंपनी भारत में जल्द ही Realme 8 सीरीज को लॉन्च करेगी. इस सीरीज के तहत Realme 8 Pro और स्टैंडर्ड Realme 8 को लॉन्च किया जा सकता है. 91मोबाइल्स के हवाले से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान रियलमी की 'डेयर टू लीप' ब्रांडिंग वाला एक फोन हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस फोन के रियर में ग्लॉसी ब्लू फिनिशिंग के साथ स्क्वायर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है. माधव सेठ ने भी 108MP कैमरा वाले टीजर में ऐसा ही मॉडल्यूल शोकेस किया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










