
'सर हमें छोड़कर मत जाइए...', प्रिंसिपल के रिटायर होने पर फूट-फूटकर रोए बच्चे
AajTak
बस्ती के अटल आवासीय विद्यालय में घनश्याम कुमार नाम के प्रिंसिपल बच्चों को पढ़ाते थे. उनका रिटायरमेंट शुक्रवार को होनी थी. जैसे ही गुरु जी ने घर जाने के लिए अपना सामान समेटना शुरू किया, तो बच्चों को यह पता चल गया कि उनके गुरु अब उनको छोड़कर जा रहे हैं. इसके बाद कई बच्चे प्रिंसिपल ऑफिस पहुंच गए और फूट फूटकर रोने लगे.
उत्तर प्रदेश के बस्ती में प्रिंसिपल के रिटायर होने पर स्कूल के छात्र फूट-फूटकर रोए. इसके बाद प्रिंसिपल का पैर पकड़कर बच्चों ने कहा सर हमें छोड़कर मत जाइए. साथ ही बच्चों ने खाना नहीं खाने की जिद करने लगे. प्रिंसिपल के काफी मान मनौव्वल के बाद बच्चे शांत हुए. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.
दरअसल, हर्रैया तहसील के बसेवाराय में बने अटल आवासीय विद्यालय में घनश्याम कुमार नाम के प्रिंसिपल बच्चों को पढ़ाते थे. उनका रिटायरमेंट शुक्रवार को होनी थी. जैसे ही गुरु जी ने घर जाने के लिए अपना सामान समेटना शुरू किया, तो बच्चों को यह पता चल गया कि उनके गुरु अब उनको छोड़कर जा रहे हैं. इसके बाद कई बच्चे प्रिंसिपल ऑफिस पहुंच गए और फूट फूटकर रोने लगे.
ये भी पढ़ें- टीचर के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए स्टूडेंट्स, पैरेंट्स भी हुए भावुक, देखें Video
'प्रिंसिपल के पैर पकड़कर रोने लगे बच्चे'
इसके बाद सभी बच्चे प्रिंसिपल घनश्याम कुमार का पैर पकड़कर रोने लगे. बच्चे प्रिंसिपल के पैर पकड़कर केवल एक ही बात कह रहे थे कि सर जी हमें छोड़कर यहां से मत जाइए. गुरु और शिष्य का दिल झकझोर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बच्चे रोने के साथ-साथ खाना भी छोड़ देने की जिद करने लगे.
'बच्चे और प्रिंसिपल साथ खाया खाना'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










