
'सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा... काम हमें ही करने दीजिए ना', आतिशी पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार
AajTak
दिल्ली में नई सरकार के गठन को अभी एक दिन ही हुआ है कि मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. पूर्व सीएम आतिशी ने महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे को लेकर सरकार को घेरा तो अब रेखा गुप्ता ने इस पर पलटवार किया है.
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार के गठन को अभी एक दिन ही हुए हैं और मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना पहली कैबिनेट में पास करने के वादे की याद दिला सरकार से सवाल किया तो अब सीएम रेखा गुप्ता ने उन पर पलटवार किया है.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है, काम हमें ही करने दीजिए ना. दिल्ली की सीएम ने कहा है कि जो भी वादे जनता से किए गए थे, वे सारे वादे पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि हमने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना को लागू करने के लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है.
इसी दौरान उनसे महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे को लेकर आतिशी की टिप्पणी के संबंध में भी सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार हमारी है, एजेंडा हमारा है तो हमें ही करने दीजिए ना. हर चीज में कहने की जरूरत नहीं है. जब उनकी सरकार थी, उन्होंने किया.
इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. रेखा गुप्ता के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है. गौरतलब है कि पूर्व सीएम आतिशी ने पोस्टर जारी करते हुए सीएम रेखा गुप्ता से पूछा था कि महिलाओं को 2500 रुपय कब मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: मोहल्ला क्लीनिक और DTC की जांच, फ्री राइड को ग्रीन सिग्नल, प्रशासन में बड़े फेरबदल... रेखा गुप्ता सरकार ने लिए ये 5 बड़े फैसले
आतिशी ने रेखा गुप्ता कैबिनेट की एक दिन पहले हुई पहली बैठक का जिक्र करते हुए कहा है कि कल पहली कैबिनेट मीटिंग हुई लेकिन इसमें महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पर मुहर नहीं लगी. उन्होंने सीएम पर तंज करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की गारंटी को झूठा साबित कर दिया. आतिशी ने पीएम मोदी का बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी ने) कहा था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना पास होगी. हम पूछना चाहते हैं कि दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कब आएंगे?

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









