
सरकार योगी की, टीम 2024 की!... UP में ये हो सकता है पर्यवेक्षक अमित शाह का रोल
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन 273 सीटों के साथ सत्ता में वापसी की है. ऐसे में अब यूपी सरकार गठन की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी गई है. अमित शाह बीजेपी के विधायक दल की बैठक में नेता के चुनाव से लेकर कैबिनेट गठन तक में भूमिका अदा करेंगे. माना जा रहा है कि योगी टीम के जरिए शाह 2024 के सियासी पिच को तैयार करेंगे.
उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद अब सरकार गठन की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी गई है. बीजेपी ने अमित शाह और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को यूपी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. ऐसे में अमित शाह सिर्फ विधायक दल के नेताओं का चुनाव ही नहीं बल्कि 2024 के सियासी पिच के लिए योगी टीम का भी गठन करने में अहम रोल अदा करेंगे.
दरअसल, यूपी में बीजेपी के सियासी वनवास को खत्म करने में अमित शाह की अहम भूमिका रही है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कमल खिलाने का जिम्मा अमित शाह ने निभाया था, जिस पर पिच पर 2022 के चुनाव में सीएम योगी ने जबरदस्त तरीके से पारी खेली. इसी का नतीजा है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ इतिहास रचने में कामयाब रही. अमित शाह को 2024 के लिए सियासी जमीन तैयार करने के लिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए टीम गठन करने का जिम्मा सौंपा गया है.
तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का यूपी चुनाव में असर डालने के भरपूर प्रयास के बावजूद पश्चिम यूपी में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा. बुंदेलखंड और अवध में भगवा खेमा फिर मजबूत रहा, जबकि काशी और गोरखपुर की सभी सीटें जीतने के बावजूद बाकी पूर्वी उत्तर प्रदेश में सपा मजबूत नजर आई. ऐसे में तमाम आशंकाओं और विरोधी प्रयासों को नजरअंदाज कर बीजेपी के साथ आए तमाम समुदाय को भाजपा खुश करना चाहेगी. बड़ी जीत दिलाने वाले में अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश में सबसे बड़ी ताकत हैं तो इस बार दलित ने भी भाजपा का खूब दमखम बढ़ाया है.
विधायक दल के नेता का नाम तय है यूपी में बीजेपी के विधायक दल के नेता के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम लगभग तय है. बीजेपी सीएम योगी के चेहरे पर ही चुनाव मैदान में उतरी थी और 273 सीटों से साथ एतिहासिक जीत दर्ज की है. ऐसे में सीएम योगी का विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है. बीजेपी के विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव औपचारिकता भर है.
केशव मौर्य का नहीं घटेगा कद? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भले ही सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव हार गए हों, लेकिन उनका सियासी कद बीजेपी में कम नहीं होगा. केशव मौर्य को सियासी तौर पर बढ़ाने में अमित शाह की अहम भूमिका रही है. शाह के पर्यवेक्षक बनने के बाद माना जा रहा की केशव मौर्य को सियासी तौर पर अहमियत दी जाएगी और उन्हें ओबीसी नेता के तौर पर मुख्यरूप से रखा जाएगा. 2017 में केशव मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया गया था. इस पद पर उन्हें योगी सरकार में दोबारा से बरकरार रखा जा सकता है. सूत्रों की मानें तो ऐसे में केशव मौर्य खुद डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहेंगे तो उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की कमान दोबारा से सौंपी जा सकती है.
सरप्राइज वाले होंगे सियासी फैसले बीजेपी ने अमित शाह को यूपी का पर्यवेक्षक बनाया हैं, जिसके चलते माना जा रहा है कि वो कई ऐसे फैसले लेंगे जो सरप्राइज करने वाले होंगे. माना जा रहा है कि इस बार कई बड़े नेताओं को मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है तो पार्टी संगठन के कई नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो यह फैसला अमित शाह लेंगे तो पार्टी में कोई विरोध के सुर नहीं उठा सकेगा. योगी कैबिनेट में कई ऐसे चेहरे लाए जा सकते हैं जो आश्चर्यचकित करने वाले होंगे. योगी मंत्रिमंडल के गठन से सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का संदेश देना लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बहुत जरूरी माना जा रहा है,

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









