
'सरकार में शामिल नहीं होना चाहते थे एकनाथ शिंदे, लेकिन....', बोले शिवसेना उदय सामंत
AajTak
भाजपा नीत महायुति गठबंधन को विधानसभा चुनावों में भारी जीत मिलने के दो सप्ताह बाद गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि शिंदे और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है. इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. शिवसेना नेता उदय सामंत ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नई महाराष्ट्र सरकार में शामिल नहीं होना चाहते थे और इसके बजाय अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे.
उदय सामंत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख शिंदे, जो पिछली महायुति सरकार में मुख्यमंत्री थे, वह पार्टी नेताओं की मांग के कारण नरम पड़ गए.
सामंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं थे. पार्टी के विधायकों और नेताओं ने जोर देकर कहा कि उन्हें सरकार का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए."
यह भी पढ़ें: 'डिप्टी CM के लिए कैसे माने एकनाथ शिंदे, बैकचैनल क्या बातें चल रही थीं...' फडणवीस ने आजतक को खुलकर बताया
संगठन पर करना चाहते थे फोकस
उन्होंने कहा कि गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद शिंदे ने पार्टी कार्यालय में शिवसेना नेताओं से बात की. सामंत ने कहा, "उन्होंने हमें बताया कि वह संगठन बनाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने हमारे अनुरोध का सम्मान किया." भाजपा नीत महायुति गठबंधन को विधानसभा चुनावों में भारी जीत मिलने के दो सप्ताह बाद गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि शिंदे और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










