
सरकार ने मानी SC की सिफारिश, HC के 3 जजों के तबादले के साथ ही एक हफ्ते में 6 जजों का ट्रांसफर
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने इन तीनों जजों के आग्रह में कोई मेरिट न होने की बात कही है. इसी हफ्ते गुरुवार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस डी रमेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट, तेलंगाना हाईकोर्ट ने जज जस्टिस ललिता कन्नेगांती को कर्नाटक हाईकोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट से जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया.
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश मंजूर करते हुए केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर पर मुहर लगाई. इसी हफ्ते सरकार ने तीन और हाईकोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश मंजूर की है. कोलेजियम ने बुधवार को तीन अलग अलग हाईकोर्ट के तीन जजों का तबादला करने की सिफारिश की थी जो शनिवार को सरकार ने मान ली.
हालांकि, तीनों जजों का ये आग्रह था कि उन्हें अपने ही हाईकोर्ट में बनाए रखा जाए या फिर पड़ोसी राज्यों के हाईकोर्ट में ही तबादला कर दिया जाए. हालांकि उनके आग्रह को दरकिनार करते हुए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उनके तबादले की सिफारिश की और केंद्र सरकार ने मान भी ली.
हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और तबादले के लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस बीआर गवई के कोलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज जस्टिस मनोज बजाज को इलाहाबाद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज जस्टिस दिनेश कुमार सिंह को केरल हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में जज जस्टिस गौरांग कंठ का तबादला कलकत्ता हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है.
सुप्रीम कोर्ट ने इन तीनों जजों के आग्रह में कोई मेरिट न होने की बात कही है. इसी हफ्ते गुरुवार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस डी रमेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट, तेलंगाना हाईकोर्ट ने जज जस्टिस ललिता कन्नेगांती को कर्नाटक हाईकोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट से जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










