
सरकार ने जनता के हाथ में दी महंगाई कंट्रोल करने की कमान! क्या ऐसे कम होंगे टमाटर के दाम?
AajTak
उपभोक्ता मंत्रालय एक अनोखा टोमेटो ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन आयोजित कर रही है. इस हैकथॉन के जरिए जनता से टमाटर के कीमतों पर सुझाव मांग रही है. सरकार ने इस टोमेटो ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन को उपभोक्ता मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के साथ शुरू करने की योजना बनाई है.
देश में टमाटर की कीमत 120 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है. आम जनता की रसोई के साथ-साथ बड़ी कंपनियों के बर्गर से टमाटर गायब होने लगा है. फिलहाल, सरकार पर टमाटर की बढ़ती कीमतों को जल्द कम करने का दबाव है. सरकार ने टमाटर की कीमतों पर एक अनोखा टोमेटो ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन आयोजित करने का फैसला लिया है. इस हैकथॉन के तहत सरकार आम जनता से टमाटर की कीमतों को कम करने का सुझाव मांग रही है.
टमाटर की कीमतों पर सरकार ने अलग-अलग वर्ग से मांगे सुझाव
उपभोक्ता मंत्रालय इस हैकथॉन के तहत समाज के अलग-अलग वर्ग से इन्नोवेटिव आइडिया मांग रही है. इन लोगों में छात्र, रिसर्च स्कॉलर, फैकल्टी मेंबर, उद्योग जगत, एमएसएमई प्रोफेशनल लोग, स्टार्टअप क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं. सरकार ने टोमेटो ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन को उपभोक्ता मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के साथ शुरू करने की योजना बनाई है.
दक्षिण और पश्चिम भारत में सबसे ज्यादा टमाटर की पैदावार
टमाटर लगभग देश के हर हिस्से में पाया जाता है. इसकी ज्यादातर पैदावार दक्षिण और पश्चिम भारत में होती है. अगर दोनों क्षेत्रों को मिला दिया जाए तो देशभर के कुल टमाटर उत्पादन का 55 से 58 फीसदी पैदावार यहीं होती है.
टमाटर की कीमतों में क्यों होती है बढ़ोतरी

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







