
सरकार की छवि खराब करने का हवाला देकर पाकिस्तान के दो समाचार चैनलों का प्रसारण रोका गया
AajTak
पाकिस्तान में मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था पेमरा ने देश के दो समाचार चैनलों एआरवाई न्यूज और बोल न्यूज का प्रसारण तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है. आरोप है कि दोनों न्यूज चैनल टाइम डिले मैकेनिज्म को प्रभावी तरीके से लागू किए बिना प्रसारण कर रहे थे, जो कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन है. इन चैनलों पर सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल करने वाले कंटेंट पर रोक लगाने के लिए जारी हिदायत का पालन नहीं करने का आरोप है.
पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने गुरुवार को देश के दो समाचार चैनलों एआरवाई न्यूज और बोल न्यूज का प्रसारण तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है. PEMRA ने विपक्ष की एक रैली के लाइव प्रसारण के दौरान टाइम डिले मैकेनिज्म (Time Delay Mechanism) को लागू नहीं करने के लिए तीन दिनों के लिए इन दोनों चैनलों का प्रसारण रोका है.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी ने जारी बयान में कहा कि दोनों न्यूज चैनलों ने टाइम डिले मैकेनिज्म को प्रभावी तरीके से लागू किए बिना प्रसारण कर रहे थे, जो कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन है.
सरकारी संस्थानों के खिलाफ कवरेज को लेकर हिदायत जारी
PEMRA ने इस दौरान अपने पूर्व बयान का उल्लेख किया, जिसमें प्रसारण के दौरान बयानों और भाषणों को फिल्टर करने की बात कही गई थी. बयान में कहा गया कि दोनों टीवी चैनल इन आदेशों का उल्लंघन कर रहे थे.
बयान में कहा गया, लिखित जवाब और मामले की संवेदनशीलता के संबंध में दोनों चैनलों के ट्रांसमिशन को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. सभी केबल ऑपरेटर्स को इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है.
यह भी बताया गया कि दोनों टीवी चैनलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को तलब किया गया था. हालांकि, उन्होंने इस संबंध में जवाब दिए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









