
'सरकार और न्यायपालिका के बीच कोई महाभारत नहीं', कॉलेजियम विवाद के बीच बोले कानून मंत्री किरन रिजिजू
AajTak
कानून मंत्री ने कहा कि सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. हमारे बीच कोई महाभारत नहीं चल रहा है. उन्होंने पूछा कि लोकतंत्र में बहस या चर्चा नहीं होती तो ये कैसा लोकतंत्र है.
कानून मंत्री किरन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और महाभारत चल रहा है, जैसा कि कुछ लोगों द्वारा पेश किया जा रहा है. कानून मंत्री ने कहा कि हमारे बीच कोई समस्या नहीं है. उन्होंने पूछा कि अगर लोकतंत्र में बहस या चर्चा नहीं होती है तो कैसा लोकतंत्र है.
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए कानून मंत्री ने यह भी कहा कि चूंकि न्यायाधीश निर्वाचित नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें सार्वजनिक जांच का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन लोग उन्हें देखते हैं और न्याय देने के तरीके से उनका आकलन करते हैं.
उन्होंने कहा कि भारत में अगर लोकतंत्र को फलना-फूलना है तो एक मजबूत और स्वतंत्र न्यायपालिका का होना जरूरी है. रिजिजू ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के कुछ विचार हैं और सरकार के कुछ विचार हैं और यदि दोनों मतों में कोई अंतर है तो कुछ लोग इसे ऐसे पेश करते हैं जैसे सरकार और न्यायपालिका के बीच महाभारत चल रहा हो. ऐसा नहीं है. हमारे बीच कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और सरकार के लोग लगातार किसी न किसी तरह रोजाना मिलते हैं.
राय में अंतर का मतलब हमला नहीं: रिजिजू
कानून मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कहा जाता है कि मतभेद हो सकता है, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए. हम अलग राय रख सकते हैं. राय में अंतर का मतलब ये नहीं है कि हम एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. वहीं 6 जनवरी को सीजेआई को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि यह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को नियुक्त करने की प्रक्रिया को लेकर लिखा था, जिसमें बताया गया था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजिम में एक प्रतिनिधि रखना चाहती है.
उन्होंने पूछा कि वह सीजेआई और चार वरिष्ठ न्यायाधीशों वाले समूह में एक व्यक्ति को कैसे रख सकते हैं. कानून मंत्री ने कहा कि इसमें कोई "हेड एंड टेल" नहीं था, लेकिन यह लोगों के बीच बहस का विषय बन गया कि सरकार अपने प्रतिनिधियों को कॉलेजियम में कैसे रख सकती है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









