
सरकार आज जारी करेगी GDP आंकड़े, जानें- एक आम आदमी इसमें अपने लिए क्या देखे
AajTak
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का सबसे सटीक पैमाना है. आज सरकार वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही की जीडीपी के नतीजे जारी करने वाली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि आंकड़े बेहतर रहने वाले हैं.
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का सबसे सटीक पैमाना है. आज सरकार वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही की जीडीपी के नतीजे जारी करने वाली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि आंकड़े बेहतर रहने वाले हैं. आइए जानते हैं कि जीडीपी की गिरावट यानी उसके निगेटिव में जाने का आखिर एक आम आदमी पर क्या असर पड़ता है? एसबीआई की इकोरैप रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी 18.5 फीसदी की दर से बढ़ सकती है. वहीं RBI ने अप्रैल-जून 2021 तिमाही के लिए 21.4 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया है. जीडीपी में तेज रिकवरी से इकोनॉमी की गाड़ी पटरी पर लौटने के संकेत मिल रहे हैं. दरअसल, कोरोना संकट की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा लगा है. वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी. उसके बाद दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट आई. जबकि तीसरी तिमाही में 0.4% जीडीपी रही. जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई. इस तरह से वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट -7.3% फीसदी रही.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












