
सरकारी स्कूल से पढ़े लड़के पर आया जापानी कन्या का दिल, मम्मी-पापा को लेकर आई, रचा ली शादी
AajTak
जापान से यूपी के बस्ती आकर एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी एक हिंदुस्तानी लड़के से सम्पन्न कराई. हिन्दू रीति-रिवाज से यह पूरा कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस विवाह के दौरान दुल्हन के परिजन भारतीय संस्कृति को देखकर भाव विभोर दिखे. इस विवाह को 2 दिलों ही नहीं, बल्कि 2 देशों के संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
UP News: बस्ती जिले के दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव निवासी किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बेटे इंजीनियर अजीत त्रिपाठी और जापान की मसाको रविवार की रात हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंध गए. देशी अंदाज में दूल्हा और दुल्हन के परिजनों सहित सभी खूब झूमे. विवाह में विशेषकर दुल्हन पक्ष के लिए हर रस्म रोचक रही.
अजीत त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर लगभग 8 सालों से जापान टोकियो में हिकारी तुल्सेन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है. दुल्हन मसाको भी टोकियो में ही ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्य करती है.
विवाह बंधन में बंधे दोनों दूल्हा-दुल्हन बताते हैं कि दो साल पहले दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई. एक दूसरे की व्यवहार कुशलता ने ही दोनों को आकर्षित किया. इंजीनियर अजीत त्रिपाठी से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकर मसाको भी काफी प्रभावित हुई. फिर दोनों ने विवाह करने का निर्णय ले लिया.
विवाह बंधन में बंधने के लिए इस जोड़े को करीब एक साल मशक्कत करनी पड़ी. दोनों ने कभी हार नहीं मानी. अजीत को जहां परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपनी माता-पिता और परिजनों का दिल जीतना था. वहीं, मसाको को अपने माता शसिको-पिता नोरी फुमी को इस विवाह के लिए राजी करना भी किसी चुनौती से कम नहीं थी.
अंत में दोनों ने अपने परिवार को इस विवाह के लिए राजी कर लिया. अजीत के परिवार के लोगों ने भी शादी के लिए रजामंदी दे दी और अजीत के परिवार की इच्छा के अनुसार मसाको का भी परिवार भारतीय संस्कृति के अनुसार हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करने को राजी हो गया और अब दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश हैं.
बस्ती जिले के दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव निवासी किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बड़े बेटे अजीत त्रिपाठी ने गांव के सरकारी स्कूल से प्राइमरी और हाईस्कूल की परीक्षा पास कर इंटर की पढ़ाई अयोध्या से की. फिर बीटेक की पढ़ाई करने पश्चिम बंगाल दुर्गापुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था चला गया. जहां साल 2008 से 2012 तक 4 साल पढ़ाई करने के बाद 2014 में जापान चला गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








