
सरकारी स्कूल में मिली छात्रा की लाश, इंग्लिश में लिखा था सुसाइड नोट, परिजन बोले- उसे नहीं आती थी अंग्रेजी
AajTak
बिहार के बेगूसराय में एक सरकारी स्कूल के कमरे में 8वीं कक्षा की एक छात्रा की लाश पंखे से लटकी हुई मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सैकड़ों की संख्या में गांव वाले स्कूल पहुंच गए और उन्होंने सभी टीचरों को एक कमरे में बंद कर दिया. भीड़ पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगी.
बिहार के बेगूसराय में 8वीं कक्षा की एक छात्रा की लाश सरकारी स्कूल के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली. छात्रा का शव विद्यालय के कमरे से मिलने के बाद लोग नाराज हो गए और सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर स्कूल में हंगामा करने लगे. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फर हाई स्कूल की है.
बताया जा रहा है कि आठवीं की छात्रा सोमवार को स्कूल से वापस नहीं लौटी थी. खोजबीन के दौरान जब स्कूल का कमरा खोला गया, तो छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया. हैरानी की बात ये है कि कमरे में बाहर से ताला लटका हुआ था.
छात्रा का शव स्कूल में पाए जाने की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. छात्रा का शव पंखे से जमीन में सटा हुआ पाया गया है. स्थानीय लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं. घटना की सूचना पर बीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और कमरा खोलकर अंदर गई है.
अंग्रेजी में सुसाइड नोट पर सवाल
कमरे के ब्लैक बोर्ड पर अंग्रेजी में सुसाइड करने की भी बात लिखी हुई है जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक छात्रा को इतनी अच्छी अंग्रेजी नहीं आती थी. ग्रामीणों का कहना है कि ब्लैक बोर्ड पर आत्महत्या की बात वो नहीं लिख सकती है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









