
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की लड़की ने कर ली खुदकुशी, वजह पता करने में जुटी पुलिस
AajTak
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के सरकारी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद स्कूल प्रशासन, आदिवासी विकास विभाग और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
ठाणे के मुरबाड तहसील में स्थित एक सरकारी आवासीय स्कूल में 16 साल की छात्रा की खुदकुशी की घटना ने झकझोर कर रख दिया है. कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया. मृतका आदिवासी छात्रा थी और सरकारी स्कीम के तहत संचालित इस आवासीय स्कूल में पढ़ रही थी.
एजेंसी के अनुसार, सुबह जब हॉस्टल में रेगुलर एक्टिविटीज शुरू हुईं, तब अन्य छात्राओं और स्टाफ को इस घटना की जानकारी मिली. तुरंत स्कूल प्रशासन ने मुरबाड पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम, दो बच्चों को जहर देकर पिता ने की खुदकुशी
इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और आदिवासी कल्याण विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. कुछ बच्चों माता-पिता ने हाल ही में स्कूल में बहुत ज्यादा सख्त अनुशासन की शिकायत की थी. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुरबाड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
कुछ ही दिन पहले राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने इस स्कूल का दौरा किया था. उस वक्त उन्होंने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई थी. बताया गया था कि छात्रावास में पर्याप्त सुविधाएं, रखरखाव और बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण का अभाव है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है. पुलिस इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्रा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







