
सरकारी फंड से चाय-नाश्ते और टेंट हाउस की उधारी चुकाई, स्टाफ को बांटी सैलरी! कांग्रेस विधायक बोले- आरोप बेबुनियाद
AajTak
दावा है विधायक विक्रांत भूरिया ने स्वेच्छानुदान की राशि का दुरुपयोग कर चाय-नाश्ते, टेंट हाउस की उधारी चुकाने, पार्टी पदाधिकारियों, करीबी रिश्तेदारों और कार्यालय स्टाफ की सैलरी देने में इस्तेमाल किया.
कभी कांतिलाल भूरिया और उनके विधायक बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया के करीबी रहे मथियास भूरिया ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और कलेक्टर से शिकायत कर कांग्रेस के झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मथियास ने दावा किया कि विधायक ने स्वेच्छानुदान की राशि का दुरुपयोग कर चाय-नाश्ते, टेंट हाउस की उधारी चुकाने, पार्टी पदाधिकारियों, करीबी रिश्तेदारों और कार्यालय स्टाफ की सैलरी देने में इस्तेमाल किया. उन्होंने विक्रांत की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. स्वेच्छानुदान के कुछ लाभार्थियों से बात करने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए. रानापुर के टेंट कारोबारी सतीश जैन ने कहा, "मैंने कोई आर्थिक सहायता नहीं मांगी. विधायक के कार्यक्रम में टेंट लगाया था, जिसका बिल दिया था. भुगतान किस मद से हुआ, मुझे नहीं पता." सतीश को तीन बार 10-10 हजार रुपए (9 फरवरी 2023, 16 जून 2023 और 11 सितंबर 2024) और उनकी पत्नी सरिता को 6 जनवरी 2025 को 25 हजार रुपए मिले. उनके छह रिश्तेदारों को भी 80 हजार रुपए की सहायता दी गई. इसी तरह, टेंट कारोबारी विक्की सकलेचा और उनके पांच परिजनों को 80 हजार रुपए मिले. मथियास का आरोप है कि विधायक ने टेंट कारोबारियों, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायियों और होटल संचालकों को उधारी चुकाने के लिए स्वेच्छानुदान की राशि दी, जबकि ये लोग गरीब या छात्र नहीं हैं. झाबुआ में विधायक कार्यालय के पास न्यू बालाजी होटल के संचालक गोविंद बैरागी और उनकी पत्नी पूजा को 10-10 हजार रुपए, साथ ही कर्मचारी भारत को भी 10 हजार रुपए दिए गए.
गोविंद ने कहा, "कार्यालय के लिए जलपान का बिल दिया था. कुछ भुगतान नकद मिला, कुछ खाते में. यह स्वेच्छानुदान से था, हमें नहीं पता. मदद की जरूरत नहीं थी."अन्य आरोप मथियास ने दावा किया कि रानापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और डॉक्टर दिनेश गाहरी को 5 हजार रुपए सहित कई पदाधिकारियों को स्वेच्छानुदान से भुगतान किया गया. कार्यालय कर्मचारियों का वेतन भी रिश्तेदारों के खातों में डाला गया.बीजेपी की प्रतिक्रिया बीजेपी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने मामले की विस्तृत जांच की मांग करते हुए कहा, "डॉ. विक्रांत भूरिया की सदस्यता समाप्त कर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए."विधायक का जवाब आरोपों पर डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा, "मैं विधायक हूं. कार्यकर्ता मदद के लिए नाम लाते हैं. मेरा क्षेत्र अधिसूचित और बीपीएल बहुल है, इसलिए परीक्षण जटिल होता है. शिकायतकर्ता मथियास जिलाबदर रहा है और गलत गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित है. वह बीजेपी से मिलकर मेरे गरीबों के लिए काम को रोकना चाहता है. मैं दिसंबर 2023 में विधायक बना और अप्रैल 2024 से स्वेच्छानुदान मिला. उससे पहले के आरोप बेबुनियाद हैं. यह शिकायत पूर्वाग्रह से प्रेरित है."स्वेच्छानुदान क्या है? विधायक स्वेच्छानुदान एक व्यवस्था है, जिसमें विधायक को अपने क्षेत्र के गरीबों, छात्रों और दिव्यांगों की मदद के लिए सालाना 75 लाख रुपए खर्च करने का अधिकार होता है. पांच साल के कार्यकाल में यह राशि 3 करोड़ 75 लाख रुपए तक हो सकती है. यह विधायक की इच्छा पर निर्भर करता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








