
सरकारी जॉब छोड़ ये काम शुरू किया, अब है 8 हेलिकॉप्टर, 2 प्लेन का मालिक!
AajTak
कई बार लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए इतनी मेहनत करते हैं कि उनका नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाता है. ऐसी ही एक कहानी है राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले मनीष कुमार सुनारी की. अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने हेलीकॉप्टर कंपनी की शुरुआत कर एविएशन सेक्टर में अपना नाम बनाया है.
आज के समय में जब युवा नौकर की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना सपना पूरा करने के साथ हू दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं. ऐसी ही कहानी है राजस्थान के अलवर के रहने वाले मनीष कुमार सुनारी की, जिन्होंने हेलीकॉप्टर कंपनी की शुरुआत कर न सिर्फ देश के एविएशन सेक्टर में नई पहचान बनाई है बल्कि 80 लोगों को नौकरी भी दी है.
मनीष की यह सफलता उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखते हैं. इस समय वह 8 हेलिकॉप्टर और 2 प्लेन के मालिक हैं.
हमेशा से आसमान में उड़ना चाहते थे मनीष
बता दें कि मनीष कुमार सुनारी बचपन से ही आसमान में उड़ान भरने की चाह रखते थे. उन्हें गेलीकॉप्टर और विमानों में खास रुचि थी. पढ़ाई करते समय ही उन्होंने ये तय कर लिया था कि वह केवल नौकरी नहीं करेंगे बल्कि कुछ ऐसा करेंगे जिससे देश और सामाज को फायदा मिले. शुरुआत में उन्हें आर्थिक दिक्कतों, संसाधनों की कमी और अनुभव की कभी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
शुरू की हैलीकॉप्टर कंपनी
मनीष की कड़ी मेहनत और सही प्लानिंग ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की और खुद की हेलीकॉप्टर कंपनी की नींव रखी. उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ अपने सपनों को पूरा करने पर ध्यान दिया. उनके लिए शुरुआत में ये काम आसान नहीं था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. लाइसेंस, तकनीकी मंजूरी, निवेश और सुरक्षा मानकों को पूरा करना भी एक बड़ी चुनौती थी. लेकिन उन्होंने उस दौरान विशेषज्ञों की मदद ली और अपनी कंपनी को धीरे-धीरे मजबूत किया और लोगों के बीच पहुंचाया. आज के टाइम पर उनकी कंपनी हेलीकॉप्टर से जुड़ी सेवाएं दे रही हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









