
सरकारी इंतजाम: ट्रैक्टर में भरकर सेंटर पहुंचाए जा रहे बोर्ड परीक्षा छात्र
AajTak
ये ट्रैक्टर दरअसल सरकारी शिक्षा का बोझ खींच रहा है. झारखंड के एक सरकारी आवासीय विद्यालय के बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करके उन्हें परीक्षा केंद्र ले जाया जा रहा है. इन 52 बच्चों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए सरकार ने कुछ ऐसे ही इंतजाम किए हैं.
झारखण्ड की हेमंत सरकार सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल की टक्कर में लाने का लाख दावा करती है, लकिन जमीनी हकीकत वही ढाक के तीन पात हैं. यहां बेहतर गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा का बोझ ट्रैक्टर पर है. इन दिनों झारखण्ड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा चल रही है. ऐसे में चक्रधरपुर के चैनपुर से आई एक तस्वीर ने सबको चौंका दिया है. इस तस्वीर को देख सब सरकारी व्यवस्था की खिल्ली उड़ा रहे हैं. लेकिन इस तस्वीर को देखकर झारखण्ड के शिक्षा विभाग को शर्म भी नहीं आ रही है.
चक्रधरपुर के चैनपुर में स्थित कोल्हान आवासीय विद्यालय के 52 बच्चों को सोमवार को एक साथ एक ही ट्रैक्टर में भेड़-बकरी मवेशियों की तरह भरकर परीक्षा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र तक ले जाया गया. इस तस्वीर को देखकर आप सहज अंदाज़ा लगा सकते हैं की कोल्हान आवासीय विद्यालय में बच्चों के लिए व्यवस्था कैसी है. सबसे बड़ी बात है कि झारखण्ड सरकार कोल्हान आवासीय विद्यालय की तुलना नेतरहाट स्कूल से करती है, लेकिन स्कूल में व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है. सबकुछ इस स्कूल में जुगाड़ तंत्र से चल रहा है.
भेड़-बकरी की तरह ठुंसे बच्चे
अब खुद मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे इन बच्चों की परेशानियों को समझने की कोशिश कीजिये. परीक्षा देना इनके लिए बहुत जरूरी है, लिहाजा इनकी जरुरत भरी मज़बूरी का फायदा उठाते हुए सरकार ने एक ट्रैक्टर की व्यवस्था इनके परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कर दी गई है. कुल 52 बच्चे ट्रेक्टर में सवार हैं. बच्चों में डर भी है की कहीं कुछ अनहोनी ना हो जाए लेकिन बच्चों की मज़बूरी है कि इसी ट्रैक्टर में सवार होकर उन्हें परीक्षा देने जाना है. ट्रैक्टर को सवारी गाड़ी की तरह इस्तेमाल करने पर सरकार ने ही खुद रोक लगा रखी है, लेकिन उसी ट्रैक्टर पर बच्चे सरकारी शिक्षा का बोझ उठा रहे हैं.
इसे आप बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ भी कह सकते हैं. ठूस-ठूसकर एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में खड़े डगमगाते बच्चे ट्रेक्टर से परीक्षा केंद्र जाने को मजबूर हैं. किसी ने भी संतुलन खोया तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती है. लेकिन इसकी चिंता कौन करे. सरकारी अधिकारी और नेताओं के बच्चे तो ट्रेक्टर में खड़े होकर भेड़ बकरी की तरह परीक्षा देने तो जाते नहीं हैं, लिहाजा इस अव्यवस्था की गंभीरता को भी समझने का किसी के पास वक्त ही नहीं है.
जिम्मेदारी कौन लेगा?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










