
सरकारी अस्पताल में घुसकर मरीज को पीटा, रेसिडेंट डॉक्टर के सिर में भी आई चोट, घटना CCTV में कैद
AajTak
महाराष्ट्र के संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचे युवक को जमकर पीटा. इस दौरान मारपीट में रेसिडेंट डॉक्टर के सिर में भी रॉड लग गई, जिससे वह घायल हो गईं. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में घुसकर मरीज के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी. इस दौरान सरकारी अस्पताल की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर भी घायल हो गई. ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल घाटी में एक मरीज घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था. इसके बाद कुछ ही देर में 7 से 8 लोग पहुंचे और मरीज व उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे. यह सारा मामला वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
यहां देखें वीडियो
अस्पताल में मारपीट के दौरान एक रेसिडेंट डॉक्टर के भी सिर में चोट आई है. घायल होने के बाद महिला डॉक्टर वार्ड से बाहर चली गईं. इस दौरान अस्पताल के सुरक्षाकर्मी वार्ड में पहुंचे और मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लोग मरीज के साथ मारपीट करते रहे.
इस मामले में सरकारी अस्पताल घाटी की डीन डॉक्टर शिवाजी सुखरे ने बताया कि घटना को लेकर पांच सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही शहर के बेगमपुरा पुलिस थाने में सरकारी अस्पताल की ओर से मामला भी दर्ज करवाया गया है. घाटी अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर ड्यूटी कर रही थीं, उनका कहना है कि दोनों ही ग्रुप के लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे, लेकिन इसमें उसके सिर पर लोहे की रॉड जैसा कुछ लगा, इसके बाद वह वार्ड से बाहर आ गईं.
जिस युवक के साथ अस्पताल में मारपीट की गई, उसका कहना है कि शहर के सिटी चौक परिसर में दुकान है. वहां गाड़ी पार्किंग को लेकर पड़ोस वाले दुकानदार से मारपीट हुई. वह मेडिकल के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन अचानक कुछ लोग अस्पताल में आकर मारपीट करने लगे. (रिपोर्टः इसरार चिश्ती)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








