
सम्राट चौधरी क्या इस बार भी बनेंगे डिप्टी CM? बिहार में पिछले तीन बार से बीजेपी हर बार बदलती रही है चेहरा
AajTak
बिहार में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय है, लेकिन डिप्टी सीएम पर तस्वीर साफ नहीं है. बीजेपी क्या सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम पद पर बनाए रखेगी या फिर नई लीडरशिप के साथ आगे बढ़ेगी?
बिहार में अब सरकार गठन की तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू हो गई है। बीजेपी और जेडीयू के विधायक दल की बैठक बुधवार को है. विधायक दल के नेता चुनने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक बनाया है. नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है, जिस पर दोपहर तक मुहर लग जाएगी.
एनडीए के विधायक दल की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना जा सकता है. इसके बाद गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है. सीएम चेहरे पर लगभग तस्वीर साफ है, लेकिन बीजेपी से डिप्टी सीएम कौन बनेगा, यह बात अभी तय नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्या फिर एक बार डिप्टी सीएम बनाए रखेगी?
बिहार में बीजेपी अपने डिप्टी सीएम को बदलती रही है. इस पैटर्न के चलते सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पर संशय गहरा गया है, लेकिन अमित शाह ने चुनाव के दौरान सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाने का वादा किया था. नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नेतृत्व में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली है. ऐसे में क्या बीजेपी इस तिकड़ी को बनाए रखेगी या फिर बदलाव करेगी?
बीजेपी किसे बनाएगी डिप्टी सीएम?
बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला बना रहेगा. नीतीश कुमार जब से बिहार की सत्ता में आए हैं, तब से डिप्टी सीएम बनाने की परंपरा चली आ रही है. 2005 में नीतीश कुमार सीएम बने थे तो सुशील मोदी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बने थेय इसके बाद से डिप्टी सीएम बनाने की कवायद जारी है.
नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जाता है तो बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. ऐसे में बीजेपी अपने किस नेता को डिप्टी सीएम बनाती है, यह देखना होगा?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







