
समुद्री जहाज में लटककर 3200 KM का सफर तय किया, 11 दिन बाद इस हाल में पहुंचे दूसरे देश!
AajTak
जहाज के निचले हिस्से में बैठकर 3 'बेटिकट यात्रियों' ने 11 दिनों में 3200 KM का सफर तय किया. पानी-खाना ना मिलने की वजह से तीनों डिहाइड्रेशन और हाइपोथर्मिया से ग्रस्त हो गए. इन तीनों ही लोगों को स्पेनिश कोस्टगार्ड ने पकड़ा. इस साल हजारों लोग नाव से अवैध तरीके से स्पेन में घुसने की कोशिश कर चुके हैं.
समुद्री जहाज के निचले हिस्से 'Rudder' में बैठकर तीन लोगों ने 11 दिनों के भीतर 3200 किलोमीटर का खतरनाक सफर तय किया. जहाज के जिस 'Rudder' पर तीनों लोग बैठे थे, उससे कुछ इंच की दूरी पर ही समुद्र की लहरें थीं. इन तीनों बेटिकट यात्रियों ने नाइजीरिया से कनारी आईलैंड की यात्रा तय की.
तीन लोगों ने ऑइल टैंकर वाले जहाज Alithini II के 'Rudder' पर बैठकर सफर किया. Rudder किसी भी जहाज को दिशा देने में सहायक होता है. यह हिस्सा जहाज में नीचे की तरफ और पानी से स्पर्श करता हुआ होता है. तीनों ही बेटिकट लोगों का फोटो स्पेनिश कोस्ट गार्ड ने सोमवार को शेयर किया. इसमें तीनों 'Rudder' के ऊपर बैठे दिख रहे हैं. वहीं, इन लोगों के पैर समुद्र की लहरों से महज कुछ इंच की दूरी पर दिख रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इस खतरनाक और लंबी यात्रा की वजह से तीनों ही लोग डिहाइड्रेशन और हाइपोथर्मिया से ग्रस्त हो गए. इस बारे में माइग्रेशन एडवाइजर सेमा सांटाना ने कहा कि ऐसा पहली और आखिरी बार नहीं हुआ है, बेटिकट यात्रा करने वाले लोगों का लक हमेशा साथ नहीं देता है.
जिस जहाज में ये तीनों लोग आ रहे थे, वह नाइजीरिया के लागोस शहर से 17 नवम्बर को निकला था. 11 दिन में 3200 किलोमीटर की यात्रा कर यह स्पेनिश सीमा में घुसा था.
14 साल के लड़के ने 15 दिन का सफर किया और समुद्र का पानी पिया... साल 2020 में 14 साल का किशोर नाइजीरियन लड़का भी 15 दिन का सफर तय कर कुछ इसी अंदाज में लागोस से स्पेन आया था. 15 दिन के सफर के दौरान उसने समुद्र का पानी पिया और Rudder के ऊपर मौजूद छेद पर वह सोया. 2020 में ही 4 लोग Rudder के पीछे मौजूद कमरे में छिपकर 10 दिन के सफर के बाद स्पेन पहुंचे थे.
स्पेन की इंटीरियर मिनिस्ट्री की रिपोर्ट है कि इस साल 11,600 लोग समुद्री रास्ते से नाव से सफर कर देश में दाखिल हुए हैं. इनमें हजारों अफ्रीकी रिफ्यूजी शामिल हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










