समलैंगिक विवाह को भारत में कानूनी मान्यता की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में एक भारतीय नागरिक और अमेरिकी नागरिक ने शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए याचिका दायर की है. उनकी शादी 2014 में अमेरिका में पहले ही रजिस्टर्ड हो चुकी है और अब वे अपनी शादी को विदेशी विवाह अधिनियम 1969 के तहत भारत में रजिस्टर्ड कराना चाहते हैं. याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया है.
एक भारतीय नागरिक और अमेरिका के नागरिक ने भारत में अपनी शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उनकी शादी 2014 में अमेरिका में पहले ही रजिस्टर्ड हो चुकी है और अब वे अपनी शादी को विदेशी विवाह अधिनियम 1969 के तहत भारत में रजिस्टर्ड कराना चाहते हैं. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने उनकी याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है.
संक्षिप्त सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, अधिवक्ता आनंद ग्रोवर और अरुंधति काटजू के साथ युगल के लिए पेश हुईं और उन्होंने पीठ से अनुरोध किया कि जब भी मामला सुनवाई के लिए आए तो इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है. वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर ने पीठ से कहा, "इसे लाइव स्ट्रीम किया जाना चाहिए क्योंकि कई लोग हैं, जो इस मामले को सुनने के इच्छुक हैं." इस पर चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, "हम देखेंगे."
बता दें कि पिछले महीने ही सुप्रीम कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम 1955 के तहत समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं के एक बैच पर नोटिस जारी किया था. याचिकाकर्ता इसकी घोषणा चाहते हैं कि LGBTQIA+ समुदाय से संबंधित व्यक्तियों को उनके विषमलैंगिक समकक्षों के समान विवाह का अधिकार है.
याचिका के अनुसार, युगल ने विवाह पंजीयक अधिनियम के समक्ष 2021 में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत पुणे में अपनी शादी को रजिस्टर्ड करने की कोशिश की थी. हालांकि, रजिस्ट्रार ने उनकी शादी को रजिस्टर करने से इनकार कर दिया.
दोनों ने इसी साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास को विदेशी विवाह अधिनियम के तहत अपनी शादी को रजिस्टर्ड करने के लिए लिखा था. कुछ समय बाद, उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया और याचिकाकर्ता के साथ दूतावास में अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा.
याचिकाकर्ताओं ने दूतावास के इनकार को भी चुनौती दी है. उन्होंने कोर्ट से घोषणा की मांग की है कि उन्हें हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 5 और विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 की धारा 17 के तहत अपनी शादी को रजिस्टर्ड करने का अधिकार है. याचिका में कहा गया है कि दुनिया भर के 32 देशों ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










