
समलैंगिक पति जिस युवक से बनाता था संबंध, पत्नी भी उसी से बनाने लगी रिलेशन, Gay Dating App से हुआ था संपर्क
AajTak
Gay Dating App के जरिए एक शादीशुदा आदमी एक युवक से मिला और उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने लगा. एक दिन युवक उस शख्स के घर पर पहुंचा और रात को वहीं रुक गया. जब शादीशुदा शख्स सो गया तो युवक उसकी पत्नी के साथ रिलेशन बनाने लगा. जब शख्स की आंख खुली तो उसने यह सब देखा तो पकड़कर बुरी तरह पीट दिया, जिससे युवक की मौत हो गई.
Maharashtra News: Gay Dating App के जरिए एक शादीशुदा शख्स जिस व्यक्ति के साथ समलैंगिक संबंध बना रहा था, उसी युवक ने शख्स की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए. इस बात का जब खुलासा हुआ तो महिला के पति और उसके दोस्तों ने मिलकर जालना जिले के मंठा में वसूली एजेंट की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के संभाजीनगर का है. यहां जालना जिले के एक युवक की हत्या कर दी गई थी. मृतक युवक समलैंगिक था. वह गे एप (Gay Dating App) के जरिए एक ग्रुप के संपर्क में आया था. ग्रुप में जुड़ने के बाद मंठा निवासी शादीशुदा आदमी से उसकी पहचान हो गई और दोनों समलैंगिक रिश्ते में आ गए.
पुलिस का कहना है कि युवक कई बार मंठा में शादीशुदा शख्स के घर पर जाता था और रात को रुकता था. शादीशुदा व्यक्ति रात को जब सो जाता था तो उसकी पत्नी के साथ भी संबंध बनाता था. यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन बीते 7 अप्रैल को जब युवक जालना में अपनी ड्यूटी कर मंठा पहुंचा तो यह राज खुल गया. वह शाम को अपने समलैंगिक दोस्त के साथ ठहरा था.
आधी रात को आंख खुली तो पत्नी के साथ था प्रदीप
इसके बाद जब आधी रात को समलैंगिक दोस्त की आंख खुली तो देखा कि युवक आसपास नहीं है. उसने देखा तो युवक उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था. इसके बाद शादीशुदा व्यक्ति ने युवक की पिटाई कर दी. उसने अपने भाई और अपने कुछ दोस्तों को भी बुला लिया. सभी ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई.
हत्या के बाद बाइक पर लादकर ले गया था लाश

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










