
समय से पहले रिटायर किए गए IPS अमिताभ ठाकुर के लिए भाई IAS अविनाश कुमार ने शेयर की कविता
AajTak
अविनाश ने कविता में अपने भाई अमिताभ का बखान किया है. अविनाश ने अपनी मां को समर्पित करते हुए इस कविता में अमिताभ की तारीफों के पुल बांधें हैं.
समय से पहले रिटायर किए गए उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के लिए उनके भाई आईएएस अविनाश ठाकुर ने कविता लिखी है. अविनाश ने सोशल मीडिया पर यह कविता शेयर भी की है. अविनाश ने कविता में अपने भाई अमिताभ का बखान किया है. अविनाश ने अपनी मां को समर्पित करते हुए इस कविता में अमिताभ की तारीफों के पुल बांधें हैं. अमिताभ के भाई आईएएस अविनाश कुमार फिलहाल झारखंड में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने कविता के साथ अपनी मां और भाई अमिताभ ठाकुर की तस्वीर भी शेयर की है. उन्होंने कविता में लिखा है, 'मां अगले जन्म में फिर अमिताभ पैदा करना.'
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









