
'समझौते लागू नहीं हुए तो रोक देंगे भारत जोड़ो यात्रा,' राजस्थान में गुर्जर आरक्षण समिति की चेतावनी
AajTak
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को खुली चेतावनी दी है. बैंसला ने कहा कि आरक्षण के मसले पर जो समझौते हुए थे, वे अगर लागू नहीं किए गए तो राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकालने देंगे. उन्होंने कहा- हर बार पटरी उखाड़ना जरूरी नहीं है- हमने पहले भी कई रास्ते रोके थे. अब वापस रोक देंगे.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि गुर्जर आरक्षण के शेष समझौते लागू नहीं करने पर राजस्थान में इस यात्रा का विरोध किया जाएगा. बैसला ने आगे कहा- आरक्षण के मसले पर राज्य सरकार से मनुहार करते थक गए हैं. अब आगे बात नहीं करनी है. मुद्दे पूरे नहीं हुए तो भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देख लेना.
विजय सिंह बैंसला रविवार को झुंझुनू जा रहे थे. यहां सीकर के रींगस में उन्होंने भैरूं मंदिर में दर्शन किए और पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि यदि गुर्जर आरक्षण के समझौते लागू नहीं होते तो कांग्रेस राजस्थान में अपनी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर दिखाए. उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार ने गुर्जर आरक्षण के मसले पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ समझौते किए थे, लेकिन अभी तक उस पर क्रियान्वयन नहीं किया. ऐसे में अब क्या हम उनकी आरती उतारेंगे.
अगर मांग पूरी नहीं हुई तो बाहर से निकालना यात्रा
विजय सिंह बैंसला ने कहा- हमारे बच्चों की नौकरियां 6 महीने से बंद पड़ी हैं. हम कब तक इंतजार करेंगे. मैं सरकार के सामने 10 बार अपनी बात रख चुका हूं, लेकिन सरकार साइन करने के बाद भूल गई है. हम पीछे दौड़ते-दौड़ते और मनुहार करते हुए थक चुके हैं. ऐसे में अब हमारी एक ही मांग है कि या तो आरक्षण दे दो, वरना भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान के बाहर से ही लेकर जाना.
पहले भी रास्ते रोके थे, फिर रोक देंगे
उन्होंने कहा- राजस्थान में गुर्जर बहुल्य 75 विधानसभा इलाके हैं. किसी भी रूट से यात्रा आए तो विरोध होगा. हमारी सरकार को चेतावनी है कि हमारे पेंडिंग मुद्दे पूरे कर दो, वरना राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को निकाल कर देख लेना. हर बार पटरी उखाड़ना जरूरी नहीं है- हमने पहले भी कई रास्ते रोके थे. अब वापस रोक देंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








