
समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल, अहम डील को मिली मंजूरी
AajTak
भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को न्यू जेनरेशन के लड़ाकू विमान से लैस करने के लिए नेवी राफेल के खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 26 नेवी राफेल नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे. वहीं, डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि हम राफेल के साथ भारतीय नौसेना की उम्मीदों को पूरा करेंगे.
भारतीय नेवी की ताकत में बढ़ोतरी होने वाली है. जल्द ही 26 नेवी राफेल नेवी के बेड़े में शामिल हो जाएंगे. दरअसल, भारत ने फ्रांस से 26 राफेल और फ्रांस द्वारा डिजाइन की गई 3 स्कॉर्पीन कैटेगरी की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की ओर से इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया था. नेवी राफेल से भारतीय नौसेना के सैन्य कौशल को बढ़ावा मिलेगा.
भारतीय अधिकारियों द्वारा शुरू की गई कवायद के बाद खऱीद प्रस्ताव का अहम फैसला लिया गया है. इतना ही नहीं, नेवी राफेल ने डेमो के जरिए प्रदर्शित किया कि वह भारतीय नौसेना की परिचालन और जरूरतों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है. भारतीय नौसेना के 26 नेवी राफेल अब पहले से मौजूद 36 राफेल के बेड़े में में शामिल हो जाएंगे. बता दें कि इंडियन एयरफोर्स के लिए पहले ही फ्रांस से 36 राफेल खरीदे जा चुके हैं.
इससे भारत एयर और समुद्र में सुरक्षा को और भी ज्यादा मजबूत कर सकेगा. साथ ही भारत राफेल के दोनों एडिशन (एयर औऱ नेवी) को अपने बेड़े में शामिल करने के बाद फ्रांस की तर्ज पर सैन्य विकल्प अपनाने वाला पहला देश बन जाएगा.
क्या बोले डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष?
डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि हम भारतीय सेनाओं के साथ अपनी साझेदारी की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं डसॉल्ट एविएशन की ओर से इस नए विश्वास और प्रतिज्ञा के लिए भारतीय अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि हम राफेल के साथ भारतीय नौसेना की उम्मीदों को पूरा करेंगे.
85,000 करोड़ रुपये हो सकती है लागत

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










