
'सभी 140 MLA मेरे हैं...', कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच बोले डिप्टी सीएम शिवकुमार
AajTak
कर्नाटक में बीते कई दिनों से 'नवंबर रिवॉल्यूशन' और विधायकों की दिल्ली यात्रा को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं. इस बीच डिप्टी सीएम शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है.
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार में किसी तरह की खींचतान नहीं है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. बीते कई दिनों से चल रही 'नवंबर रिवॉल्यूशन' की चर्चा और विधायकों की दिल्ली यात्रा को लेकर बढ़ती अफवाहों पर शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विस्तृत स्पष्टीकरण दिया.
शिवकुमार ने लिखा, “सभी 140 विधायक मेरे ही विधायक हैं. कोई ग्रुप बनाना मेरे खून में नहीं है. मुख्यमंत्री और मैंने हमेशा कहा है कि हम हाईकमान के फैसले के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ विधायकों का दिल्ली जाना किसी राजनीतिक दबाव या गुटबाजी का संकेत नहीं था, बल्कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नेतृत्व से मिलने का सामान्य राजनीतिक व्यवहार है.
उन्होंने स्पष्ट कहा, “मुख्यमंत्री ने तय किया है कि वे मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे. मंत्री बनना सभी का अधिकार है, इसलिए विधायकों का नेतृत्व से मिलना बिल्कुल सामान्य है. हम किसी को रोक नहीं सकते.”
शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के प्रति पूरा समर्थन जताते हुए कहा, “सीएम ने कहा है कि वे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी मिलकर उनके साथ काम करेंगे.”
इस हफ्ते शिवकुमार समर्थक माने जाने वाले कई विधायक अचानक दिल्ली पहुंचे. इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कयास तेज हो गए कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की किसी नई कोशिश की तैयारी चल रही है. कुछ नेताओं ने इसे 'नवंबर रिवॉल्यूशन' का नाम भी दे दिया. इसी पृष्ठभूमि में आज शिवकुमार का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने ऐसे दावों को पूरी तरह नकार दिया.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











