
'सभी सिर्फ बच्चों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं लेकिन...', कोचिंग हादसे पर बोलते हुए भावुक हुईं सपा सांसद जया बच्चन
AajTak
जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, 'बहुत साल बाद मैं इस तरह की चर्चा को देख रही हूं. जब निर्भया कांड हुआ था. उस व्यथा को मैं भी नहीं भूल सकती हूं. व्यथा से ज्यादा, वह अपमान जिसका सामना एक महिला को उस समय करना पड़ा. आज मैं यहां एक मां, एक दादी के रूप में बहुत दर्द के साथ खड़ी हूं.'
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे पर कहा कि यहां बैठे सभी लोगों ने मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी लेकिन किसी ने भी उनके परिवारों के बारे में कुछ नहीं कहा, उनमें कुछ किसान थे. जया बच्चन ने अपने भाषण की शुरुआत में निर्भया कांड का जिक्र किया. इस दौरान वह भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं.
जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा, 'बहुत साल बाद मैं इस तरह की चर्चा देख रही हूं. जब निर्भया कांड हुआ था उस व्यथा को मैं नहीं भूल सकती हूं. व्यथा से ज्यादा, वह अपमान जिसका सामना एक महिला को उस समय करना पड़ा था. आज मैं यहां एक मां, एक दादी के रूप में बहुत दर्द के साथ खड़ी हूं. आज सब लोगों ने सिर्फ बच्चों को श्रद्धांजलि दी, किसी ने उनके परिवार के बारे में कुछ नहीं कहा, उनमें कुछ किसान थे... जो हुआ वह बेहद दर्दनाक था.'
'हमें इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए'
उन्होंने कहा, 'हमको इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए. हमने तीन युवाओं को खोया है और ऐसे बहुत से युवा गए हैं. मैं तब से बैठकर यहां देख रही हूं, मैं कलाकार हूं, बॉडी लैंग्वेज समझती हूं, सब लोग अपना-अपना पिट्ठू फिट कर रहे हैं. यह गलत है. हम राज्यसभा सदस्य हैं. हमें लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नॉमिनेट किया गया है. हमें करुणा और बुद्धिमत्ता के साथ बात करनी चाहिए.'
'ये किसी सरकार की नहीं, हमारी गलती है'
जया बच्चन ने कहा, 'सीपीडब्ल्यूडी है, एमसीडी है, एनडीएमसी है. इसका क्या मतलब है. जब मैं यहां शपथ लेने के लिए आई तो मेरे घर में घुटने तक पानी था. मेरे घर में सब कुछ बर्बाद हो चुका था. इन एजेंसियों की सांसदों के घरों का रखरखाव करने की व्यवस्था बहुत खराब है और यहीं से समस्या की शुरुआत होती है. ये किसी सरकार की गलती नहीं है, ये हम सब की गलती है. न हम शिकायत करते हैं, इसके ऊपर कार्रवाई नहीं होती है, इनके इंचार्ज कौन हैं, उनकी क्या जवाबदेही है, हम ये सब सोचते नहीं थे. हम आज हर चीज में राजनीतिक बातें कर रहे हैं. इससे बहुत दुख होता है. यह बहुत दुखद है.' अपने भाषण के अंत में उन्होंने हरिवंशराय बच्चन की एक कविता की कुछ पंक्तियां पढ़ीं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







