
सभी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य होगा वंदे मातरम्... UP सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश
AajTak
योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन अनिवार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह कदम राज्य में राष्ट्रीय एकता, भावनात्मक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम अनिवार्य किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राष्ट्रगीत वंदे मातरम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, इस गीत को हर स्कूल और कॉलेज में सार्वजनिक रूप से गाया और सुनाया जाना चाहिए. यह सभी के लिए आवश्यक है.''
सीएम योगी ने आगे कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले कारकों की पहचान करनी होगी. हमें उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करना होगा ताकि भविष्य में भारत की अखंडता को चुनौती देने वाले कोई जिन्ना पैदा न हो सकें. आज की एकता यात्रा व्यापक जनजागरण का आह्वान कर रही है.'
वंदे मातरम केवल एक शब्द नहीं, मंत्र है
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य किया जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वंदे मातरम केवल एक शब्द नहीं है – यह एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है और एक पवित्र संकल्प है. उन्होंने यह भी कहा था कि वंदे मातरम मां भारती के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा था कि यह शब्द हमें हमारे इतिहास से जोड़ता है, हमारे वर्तमान को आत्मविश्वास से भर देता है और हमारे भविष्य को यह विश्वास दिलाने का साहस देता है कि कोई भी संकल्प पूर्ण होने से परे नहीं है, कोई भी लक्ष्य हमारी पहुंच से परे नहीं है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज से एकता यात्रा कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं...अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर की तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया. सरदार पटेल भारत के अखंडता के शिल्पी हैं."

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








