
सभी यूजर्स को मिलेगा 5GB मुफ्त डेटा... हिंसा के बाद बांग्लादेश में बहाल हुआ इंटरनेट
AajTak
बांग्लादेश सरकार ने देशभर में हिंसा बढ़ने के बाद 18 जुलाई को मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया था. हिंसा में कथित तौर पर 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. अब इंटरनेट बहाली के साथ सरकार ने सभी यूजर्स को 5जीबी इंटरनेट मुफ्त देने का ऐलान किया है.
बांग्लादेश में दस दिनों के प्रतिबंध के बाद रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. शेख हसीना सरकार ने कोटा सिस्टम से संबंधित हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए गलत सूचनाओं को रोकने के लिए इंटरनेट बैन किया था. आईटी मिनिस्टर जुनैद अहमद ने बैन हटने के बाद तमाम यूजर्स को 5 जीबी इंटरनेट फ्री देने का भी ऐलान किया है.
बांग्लादेश के आईटी मंत्री जुनैद अहमद पलक ने कहा कि सभी मोबाइल यूजर्स को बहाल कनेक्टिविटी के लिए एक संकेत के रूप में तीन दिनों के लिए 5GB मुफ्त इंटरनेट मिलेगा. स्थानीय समयानुसार लगभग 3:00 बजे इंटरनेट से बैन हटाया गया है. रॉबी, ग्रामीणफोन और बांग्लालिंक समेत विभिन्न टेलीकॉम ऑपरेटरों ने भी इस बात की जानकारी दी है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 93% नौकरियां हुईं आरक्षण मुक्त, क्या सुप्रीम कोर्ट के नए आरक्षण फॉर्मूले से आएगा बदलाव?
इंटरनेट पर बैन, डेटा सेंटर में आगजनी
बांग्लादेश में एक हाईकोर्ट के आदेश के बाद फ्रीडम फाइटर्स के बच्चों के लिए सिविल सर्विसेज की 30 फीसदी सीटें रिजर्व कर दी गई थी. इसके बाद ढाका समेत देशभर में स्टूडेंट्स ने विरोध-प्रदर्शन किया, जो कि बाद में हिंसक हो उठा. इसकी वजह से 18 जुलाई को इंटरनेट बैन कर दिया गया, ताकि सोशल मीडिया के जरिए गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके.
हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डिजास्टर मैनेजमेंट बिल्डिंग में आग लगा दी गई, जहां बताया जा रहा है कि डेटा सेंटर भी मौजूद था. इस आगजनी की वजह से स्थानीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर एसोसिएशन ने बताया कि इसकी वजह से बैंडविड्थ का नुकसान हुआ और बैंडविड्थ सप्लाई में 30-40 फीसदी की गिरावट देखी गई. एक घंटे के भीतर पूरे देश में ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन ठप पड़ गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









