
सभी के लिए उपलब्ध हुआ Gmail का चैट और रूम्स, जानिए क्या है खास
AajTak
Gmail ने अपने Chat और Rooms फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया है. इससे पहले Chat और Rooms फीचर सिर्फ एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध था.
Gmail ने अपने Chat और Rooms फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया है. इससे पहले Chat और Rooms फीचर एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध था. अब Google ने अब इस फीचर को पर्सनल अकाउंट होल्डर के लिए भी उपलब्ध करवा दिया है. Google नहीं चाहता है कि यूजर्स को इसके सर्विस इस्तेमाल करने के लिए मल्टीपल टैब स्विच करने में दिक्कत हो. अब Gmail चार नए टैब दे रहा है. इस वजह से सारे काम एक ही पेज पर किए जा सकते हैं. इस इंटीग्रेशन के टैब को एंड्रॉयड और वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. अभी ये साफ नहीं है कि iOS यूजर्स को ये फीचर कब तक मिलेगा. सभी यूजर्स के लिए Gmail के इस नए इंटीग्रेशन को सबसे पहले 9to5Google ने रिपोर्ट किया था. Gadgets 360 के मुताबिक ये फीचर वेबपेज और एंड्रॉयड ऐप पर दिख रहा है. इसमें चार नए टैब मेल, चैट, मीट और रुम्स शामिल है. चैट में यूजर्स किसी छोटे ग्रुप या इंडिविजुअल गूगल यूजर को मैसेज कर सकते हैं. रूम्स में लार्ज ग्रुप के यूजर्स को टास्क और फाइल शेयर कर सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










