
'सब लड़कियां मेरी दीवानी हैं', शख्स को हुआ Delusional Love Disorder, जानें क्या है ये बीमारी
AajTak
चीन के लियू नाम के इस लड़के की दिक्कत ये है कि इसको लगता है कि इसके आसपास की सारी लड़कियां इसके प्यार में बुरी तरह पागल हैं. जांच में इसके पीछे के कारण के बारे में पता चला है.
इन दिनों चीन के एक कॉलेज स्टूडेंट की कहानी खूब चर्चा में है. South China Morning Post के अनुसार, लियू नाम के इस लड़के की दिक्कत ये है कि इसको लगता है कि इसके आसपास की सारी लड़कियां इसके प्यार में बुरी तरह पागल हैं. लियू के साथ कोई लड़की कितना भी बुरा बरताव क्यों न कर दे उसे फिर भी यही लगता है कि वो उसपर मरती हैं.
उसे इस साल फरवरी में भी ऐसा ही कुछ लगा. उसकी हालत तब अधिक बिगड़ गई जब इसका असर उसकी पढ़ाई पर पड़ने लगा. उसकी रातों की नींद उड़ गई और वह दिन रात यही सोचने लगा.
अब सवाल है कि लियू को बिना बात ऐसा भ्रम क्यों है? तो जवाब है कि लियू के दिमाग नें डॉक्टरों को एक खास प्रकार के डिसऑर्डर का पता चला है जिसे Delusional Love Disorder कहते हैं. इस स्थिति में इंसान को दूसरों से प्यार का भ्रम होता है.
क्या है Delusional Disorder?
Delusional Disorder एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जहां व्यक्ति वास्तविकता को कल्पना से अलग करने के लिए संघर्ष करता है. यह विभिन्न रूपों में आता है, जैसे उत्पीड़न, जलन और आडंबर. इसके एक खास प्रकार, Erotomanic Delusion में इंसान को लगता है कि कोई अन्य व्यक्ति उसके लिए रोमांटिक फीलिंग रखता है.
यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह डिसऑर्डर डेली लाइफ को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. इरोटोमैनिया का मुख्य लक्षण है कि मरीज को यह अटूट विश्वास हो जाता है कि कोई अन्य व्यक्ति सीक्रेटली उससे प्यार करता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








