
सब्सिडी 59000 करोड़, पेंशन 60000 करोड़, सैलरी 97000 करोड़, खर्चा गिनाकर रेल मंत्री बोले- सीनियर सिटीजन को अभी रियायत नहीं
AajTak
लोकसभा में बुधवार को सीनियर सिटीजन को रेल किराए में दी जाने वाली छूट पर सवाल किया गया. इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया कि हर रेल यात्री को आज भी 55% कन्सेशन दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले साल यात्री सेवा पर कुल 59 हजार करोड़ सब्सिडी दी गई, इसलिए फिलहाल रियायतें बहाल नहीं की जा सकतीं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार सदन में कहा कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें फिलहाल बहाल नहीं की जा सकतीं क्योंकि यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी पिछले साल दी गई थी. इसके अलावा सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर के पेंशन और वेतन बिल भी बहुत ज्यादा हैं.
महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सवाल किया था कि ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायत कब बहाल होगी? इस पर मंत्री वैष्णव लोकसभा में जवाब दे रहे थे. मालूम हो कि COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से इस रियायत को निलंबित कर दिया गया है.
मंत्री ने कहा कि रेलवे ने यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है, जो एक बड़ी राशि है और कुछ राज्यों के वार्षिक बजट से भी बड़ी है. उन्होंने कहा कि रेलवे का वार्षिक पेंशन बिल 60,000 करोड़ रुपये है, वेतन बिल 97,000 करोड़ रुपये है जबकि ईंधन पर 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा- हमने पिछले साल 59,000 यात्री सब्सिडी दी है, नई सुविधाएं आ रही हैं. अगर नए फैसले लेने होंगे तो हम लेंगे, फिलहाल सभी को रेलवे की स्थिति पर गौर करना चाहिए.
हर टिकट पर 55% कंसेशन दिया जा रहा
लोकसभा में सांसद सुरेश धनोरकर ने सवाल किया कि कोविड महामारी से पहले, रेलवे में वृद्ध नागरिकों और स्वीकृति धारक पत्रकारों को जो कन्सेशन मिलता था, क्या सरकार उसे फिर से शुरू करेगी? इसपर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हर रेल यात्री को आज भी करीब-करीब 55 प्रतिशत कन्सेशन दिया जा रहा है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










