
'सबूत पेश नहीं किए गए...', महाराष्ट्र का चुनावी परिणाम रद्द करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से खारिज
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि 20 नवंबर 2024 को मतदान का समय खत्म होने के बाद 76 लाख फर्जी वोट डाले गए. इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा कि याचिका में कानूनी आधार और ठोस सबूतों की कमी है.
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रद्द करने की अर्जी को खारिज कर दी है. यह अर्जी विक्रोली निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदाता चेतन चंद्रकांत अहिरे ने दायर की थी. उनका आरोप था कि 2024 नवंबर में हुए चुनाव के दौरान मतदान का समय समाप्त होने के बाद कथित तौर पर "76 लाख फर्जी वोट" डाले गए थे.
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा. कोर्ट ने कहा कि अहिरे की अर्जी में कानूनी योग्यता, सार और अधिकार का अभाव है.
यह भी पढ़ें: बिहार: SIR में नाम कटने वाले वोटर्स की लिस्ट जारी, सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद EC ने उठाया कदम
पिछले साल नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 66.05% मतदान हुआ था, जो 1995 से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रहा था. इन चुनावों में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं और उसके गठबंधन को 288 में से 235 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी खारिज की थी याचिका
बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी 25 जून 2025 को अहिरे की याचिका खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट में जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस आरिफ डॉक्टर की बेंच ने कहा था कि इस मामले में कोई ठोस आधार पेश नहीं किया गया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








