
सबसे सस्ता 5G फोन होगा Lava Blaze 5G? इस दिन होगा कीमत का खुलासा, Amazon पर मिलेगा
AajTak
Lava Blaze 5G Price In India: देसी कंपनी लावा पिछले कुछ वक्त से स्मार्टफोन सेगमेंट में वापसी की तैयारी कर रही है. कंपनी लगातार नए हैंडसेट लॉन्च कर रही है. ब्रांड अब एक नया 5G फोन लेकर आ रहा है, जिसकी कीमत बहुत कम हो सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रांड इसे 10 हजार रुपये के आसपास की कीमत पर लॉन्च करेगा.
Lava Blaze 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. इस स्मार्टफोन को कंपनी इंडियन मोबाइल कांग्रेस में पेश किया था. इसकी कीमत का खुलासा 7 नवंबर को होगा. डिवाइस ऐमेजॉन पर सेल के लिए आएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो ये सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है. ब्रांड ने इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल वाला नॉच दिया है.
डिवाइस MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. फोन में AI फीचर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स से पहले ही पर्दा उठा दिया था. हालांकि, इसकी कीमत का ऐलान अगले हफ्ते सोमवार को होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
लावा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी है. इस स्मार्टफोन को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने IMC 2022 में पेश किया था, जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी.
रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक बजट फ्रेंडली 5G फोन होगा, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये के आसपास हो सकती है. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है आप इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं. इसकी सेल 7 नवंबर को शुरू होगी.
Lava Blaze 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा. इसमें आपको 6.51 -inch की स्क्रीन मिलेगी, जो HD+ रेज्योलूशन के साथ आती है. डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और Widevine L1 सपोर्ट के साथ आता है. जैसा की पहले ही बताया गया है स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है.
हैंडसेट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है. फोन रैम एक्सटेंशन फीचर को सपोर्ट करता है. ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. स्मार्टफोन को पावर 5000mAh की बैटरी से मिलती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










