
सबसे बड़े मुस्लिम देश के उलेमाओं से मिले NSA डोभाल, जानें क्या था एजेंडा
AajTak
राजधानी दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उलेमाओं की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि किसी भी लोकतंत्र में हेट स्पीच और हिंसा की कोई जगह नहीं हो सकती है. इनसे निपटने में उलेमाओं की सक्रिय भूमिका रह सकती है.
राजधानी दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे हैं. उनकी तरफ इंडोनेशिया और भारत के रिश्तों पर जोर दिया गया है और दोनों ही संस्कृतियों की समानताओं का भी जिक्र किया गया. डोभाल ने उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर भी कहा है कि ये इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है क्योंकि इस्लाम का मतलब सलामति और शांति होता है.
डोभाल का आतंकवाद पर प्रहार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कहते हैं कि उग्रवाद और आतंकवाद इस्लाम के खिलाफ है. दोनों ही देश आतंकवाद और अलगाववाद से पीड़ित रहे हैं. हम दोनों ही देशों ने इन चुनौतियों से पार पाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन सीमा पार से आ रहा ISIS प्रेरित आतंकवाद खतरा बना हुआ है. डोभाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद से निपटने के लिए सिविल सोसाइटी से बात करना जरूरी है. सीरिया और अफगानिस्तान से जो भी खतरे सामने आ रहे हैं, सिविल सोसाइटी का सहयोग जरूरी है. कार्यक्रम में NSA की तरफ से हेट स्पीच पर भी कई बातें बोली गईं. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए सही ट्रेंड नहीं माना.
हेट स्पीच पर दिया दो टूक बयान
इस बारे में अजीत डोभाल ने कहा कि डी रेडिकलाइजेशन करने के लिए सभी को साथ काम करने की जरूरत है. किसी भी लोकतंत्र में हेट स्पीच, प्रोपेगेंडा, हिंसा, युद्ध और धर्म का गलत इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं हो सकती है. इसका खात्मा जरूरी रहता है. सिर्फ कुछ देश विरोधी ताकतों के एजेंडों पर प्रतिक्रिया देने से बात नहीं बनेगी, अच्छे विचारों का दूर तक प्रसार हो, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए. जो भी लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उन्हें चिन्हित करना भी जरूरी है जिससे उनकी गतिविधियों को सीमित किया जा सके. इस काम में उलेमा काफी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, उनका समाज के साथ गहरा नाता रहता है.
कार्यक्रम के दौरान अजीत डोभाल की तरफ से नई तकनीकों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया. उनके मुताबिक उलेमाओं को नई तकनीकों के जरिए नफरत और प्रोपेगेंडा फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, उनके मंसूबों को कभी भी कामयाब नहीं होने देना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








