
‘सबसे बड़ी मिसाल तो मैं हूं’, मुख्यमंत्री पद पर नए चेहरों की नियुक्ति पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
AajTak
इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरपर्सन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी, वाइस चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा से बातचीत में पीएम मोदी ने बीजेपी के इस ट्रेंड के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि यह नया ट्रेंड नहीं है.
भारतीय जनता पार्टी ने हाल में जीते हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के लिए मुख्यमंत्री पद पर बिल्कुल नए चेहरे चुनकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सरकार की बागडोर संभाली है, तब से कई राज्यों में ऐसे नए चेहरों को मौका दिया गया है. अब खुद पीएम मोदी ने इसपर खुलकर बात की.
प्रधानमंत्री निवास पर इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरपर्सन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी, वाइस चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा से बातचीत में पीएम मोदी ने बीजेपी के इस ट्रेंड के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि यह नया ट्रेंड नहीं है. वास्तव में भाजपा के भीतर इस प्रैक्टिस की सबसे बड़ी मिसाल तो मैं हूं. जब मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री चुना गया, मुझे पहले का कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और विधानसभा में चुना तक नहीं गया था. हां, यह नए ट्रेंड की तरह दिखाई दे सकता है, क्योंकि आज दूसरी ज्यादातर पार्टियां परिवारवादी पार्टियां हैं.
यह भी पढ़ें- मैं कुछ भी अच्छा लगे इसलिए नहीं करता, बल्कि अच्छा हो, इसलिए करता हूं: PM मोदी
पीएम मोदी ने परिवारवादी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियों को यह लोकतांत्रिक मंथन कठिन लगता है. भाजपा में एक ही समय नेतृत्व की कई पीढ़ियों को एक साथ पोषित करने की क्षमता है. भाजपा के अध्यक्षों को देखिए और आप हर कुछ वर्षों में नए चेहरे देखेंगे. हमारी काडर आधारित पार्टी है, जो स्पष्ट मिशन लेकर चलती है. हम सभी ने जमीनी कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और समर्पण तथा कड़ी मेहनत के बूते ऊपर उठते गए. इसी प्रतिबद्धता के कारण विशेष रूप से युवा भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा महसूस करते हैं.
यह भी पढ़ें- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उदाहरण से पीएम मोदी ने समझाया अपने काम करने का तरीका
पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में नई पीढ़ियों और नए खून को अवसर देना बहुत जरूरी है. यह लोकतांत्रिक मंथन ही लोकतंत्र को जीवंत बनाता है. यह लोकतांत्रिक मंथन ही हमारी पार्टी को जीवंत बनाता है और हमारे कार्यकर्ताओं में आकांक्षा और उम्मीदों की लौ जगाए रखता है. उन्हें लगता है कि कड़ी मेहनत के बल पर वे भी पार्टी में ऊपर उठ सकते हैं. हमारी पार्टी अलग-अलग प्रयोग करने की अभ्यस्त है. गुजरात में हमने मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरों का विकल्प चुना. दिल्ली में हमने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी नए चेहरों का विकल्प चुना.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








